{"_id":"6a294e4c68265300bd059ed9","slug":"warwickshire-county-cricket-club-announces-the-signing-of-manav-suthar-on-a-short-term-contract-know-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manav Suthar: टेस्ट डेब्यू के बाद मानव सुथार अब बिखेरेंगे काउंटी चैंपियनशिप में जलवा, इस क्लब से जुड़े; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Manav Suthar: टेस्ट डेब्यू के बाद मानव सुथार अब बिखेरेंगे काउंटी चैंपियनशिप में जलवा, इस क्लब से जुड़े; जानिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने वाले मानव सुथार अब काउंटी क्रिकेट में भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने उन्हें साइन किया है।
मानव सुथार
- फोटो : BCCI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने भारतीय युवा ऑलराउंडर मानव सुथार को शॉर्ट-टर्म अनुबंध पर अपने साथ जोड़ने की घोषणा की है। मानव सुथार आगामी रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो राउंड के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
टेस्ट डेब्यू में किया शानदार प्रदर्शन
बाएं हाथ के स्पिनर और उपयोगी बल्लेबाज मानव सुथार ने हाल ही में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 33 रन देकर छह विकेट हासिल किए। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 29 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से सुथार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार शुरुआत की और चयनकर्ताओं व क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
वारविकशायर को सुथार से बड़ी उम्मीदें
वारविकशायर प्रबंधन को उम्मीद है कि मानव सुथार अपनी स्पिन गेंदबाजी और ऑलराउंड क्षमता के दम पर टीम को काउंटी चैंपियनशिप में मजबूती प्रदान करेंगे। इंग्लिश परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
करियर के लिए बड़ा अवसर
मानव सुथार के लिए इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलने का यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। काउंटी क्रिकेट को दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में गिना जाता है और यहां का अनुभव खिलाड़ियों के कौशल को निखारने में अहम भूमिका निभाता है। वारविकशायर के साथ यह छोटा कार्यकाल सुथार को अंतरराष्ट्रीय और विदेशी परिस्थितियों में अपनी प्रतिभा साबित करने का एक और मंच प्रदान करेगा।
Warwickshire County Cricket Club announces the signing of Manav Suthar on a short-term contract.
विज्ञापनविज्ञापन
He will be available for selection for the next two rounds of the Rothesay County Championship. Suthar, a left-arm finger-spinning all-rounder, made his Test Match debut for India… pic.twitter.com/yd5oe8GZte— ANI (@ANI) June 10, 2026