सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India retained their position at the top of the ICC Men's ODI Team Rankings following the annual update

Team Rankings: वनडे रैंकिंग में भारतीय पुरुष टीम का दबदबा बरकरार, वार्षिक अपडेट के बाद शीर्ष पर मौजूद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम का वनडे रैंकिंग में दबदबा बरकरार है और वार्षिक अपडेट के बाद टीम शीर्ष पर मौजूद है। भारत का टी20 में भी दबदबा है और टीम इस प्रारूप में भी शीर्ष पर बनी हुई है।

India retained their position at the top of the ICC Men's ODI Team Rankings following the annual update
रोहित-कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत वार्षिक अपडेट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की पुरुषों की वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन न्यूजीलैंड पर उसकी बढ़त आठ अंक से घटकर सिर्फ पांच अंक की रह गई है। अपडेट के बाद भारत के अंक 119 से घटकर 118 हो गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के दो अंक के फायदे से 113 अंक हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 109 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।


दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर
शीर्ष 10 टीम में एकमात्र बदलाव में दक्षिण अफ्रीका (102) ने पाकिस्तान (98) को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। नौवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच अंतर अब बढ़कर 10 अंक का हो गया है। आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वां स्थान हासिल किया है, जबकि अमेरिका भी स्कॉटलैंड से आगे निकलकर 13वें स्थान पर है। संयुक्त अरब अमीरात अब कनाडा से आगे 19वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 में भी शीर्ष पर
पिछले सप्ताह किए गए सालाना अपडेट के बाद भारत आईसीसी की पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक है। ऑस्ट्रेलिया महिलाओं की वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों रैंकिंग में शीर्ष पर है। भारतीय पुरुष टीम को अब 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा तो रहेंगे, लेकिन चोट के कारण विराट कोहली सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed