फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: टीम इंडिया को एक और झटका, रविंद्र जडेजा भी पूरी सीरीज से बाहर

Sat, 09 Jan 2021 05:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Ravindra Jadeja sustains thumb fracture, out of 4th Test
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। दरअसल, सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया को दो झटके लगे।


 

India vs Australia: Ravindra Jadeja sustains thumb fracture, out of 4th Test
रविंद्र जडेजा चोटिल - फोटो : twitter@BCCI

पहले तो विकेटकीपर बल्लेबाज पंत चोटिल हुए। इसके बाद रविंद्र जडेजा भी चोटिल हो गए। पंत के कोहनी में गेंद लगी जबकि रविंद्र जडेजा का अंगुठा चोटिल हो गया। दोनों खिलाड़ियों को स्कैन के लिए अस्पताल भेज दिया गया और सब्सीट्यूट खिलाड़ी ने उनकी जगह ली।


India vs Australia: Ravindra Jadeja sustains thumb fracture, out of 4th Test
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

हालांकि, टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर आई है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की स्कैन रिपोर्ट आई गई है। इसके मुताबिक, उन्हें फ्रैक्चर नहीं है और वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia: Ravindra Jadeja sustains thumb fracture, out of 4th Test
जडेजा - फोटो : social media

उधर, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने शनिवार को बताया, 'रविंद्र जडेजा को बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा। उनके लिए ये दस्ताने पहनना और बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल होगा। किसी भी स्थिति में उन्हें ठीक होने में कम से कम दो से तीन हफ्ते का समय लगेगा। ऐसे में वह अंतिम टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। पंत बल्लेबाजी करने में सक्षम होंगे क्योंकि उनकी चोट उतनी गंभीर नहीं है।'

विज्ञापन
India vs Australia: Ravindra Jadeja sustains thumb fracture, out of 4th Test
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter

बता दें कि भारत की पहली 99वें ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद पर जडेजा के बाएं अंगूठे पर लगी। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और नाबाद 28 रन बनाए। वहीं, जडेजा फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह मयंक अग्रवाल फील्डिंग करते नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed