फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या Tesla से घबराई गई Maruti Suzuki, अपनी इस बहुप्रतीक्षित कार की लॉन्चिंग की रद्द

Sat, 09 Jan 2021 04:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Jan 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki electric car 2021 launch plan maruti suzuki electric car launch date new toyota electric car 2021
Maruti Electric Car Wagon R - फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की लोकप्रिय कार WagonR (वैगन-आर) के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग लंबे समय से जारी है। मारुति की कारों के चाहने वालों को WagonR Electric (वैगन-आर इलेक्ट्रिक) का काफी समय से इंतजार है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी को अपनी कार को फिलहाल लॉन्च करने का कोई इरादा नहीं है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब कुछ ही दिनों पहले मारुति सुजुकी WagonR इलेक्ट्रिक को कुफरी जैसे हिल स्टेशन पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। कंपनी इस कार की जीरो टेंप्रेचर टेस्टिंग कर रही थी। 
maruti suzuki electric car 2021 launch plan maruti suzuki electric car launch date new toyota electric car 2021
Maruti Electric Car Wagon R Rear (File) - फोटो : For Representation Only
इसलिए लॉन्चिंग कैंसल!
इस ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि मारुति सुजुकी ने "तकनीकी-व्यावसायिक व्यवहार्यता मुद्दों" के कारण वैगन-आर ईवी को लॉन्च करने की अपनी योजना को रद्द कर दिया है। इलेक्ट्रिक हैचबैक में कई आयातित कंपोनेंट्स के इस्तेमाल किए जाने की संभावना है, जो इसके उत्पादन की लागत में इजाफा करेंगे। 
maruti suzuki electric car 2021 launch plan maruti suzuki electric car launch date new toyota electric car 2021
toyota ev - फोटो : For Representation Only
टोयोटा की योजना पर भी ब्रेक
मारुति सुजुकी के इस फैसले के साथ ही, Toyota (टोयोटा) ने भी अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) योजना पर ब्रेक लगा दिया है। क्योंकि टोयोटा की ईवी मारुति सुजुकी वैगनआर ईवी पर ही आधारित थी। टोयोटा आपसी समझौते के तहत मारुति की कारों पर आधारित कार तैयार करती है। इससे पहले यह माना जा रहा था कि मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक को 12 लाख रुपये की कीमत के साथ जल्द ही भारतीय बाजार में उतारने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki electric car 2021 launch plan maruti suzuki electric car launch date new toyota electric car 2021
Maruti suzuki - फोटो : pixabay
कोविड के कारण भी हुई देरी
कोविड-19 महामारी की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर पर खासा असर पड़ा है। कई ऑटो निर्माताओं को कर्मचारियों की कमी की वजह से अपनी आनेवाली कारों की लॉन्चिंग तक को टालना पड़ा है। जो कंपनियां 2023 तक नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही थी। उनकी सभी परियोजनाएं तीन से छह महीने की देरी से चल रहे हैं। 
विज्ञापन
maruti suzuki electric car 2021 launch plan maruti suzuki electric car launch date new toyota electric car 2021
Tesla Model 3 - फोटो : For Representation Only
भारत में आ रही है टेस्ला
जहां एक ओर दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla भारत में अपने इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने वाली है, वहीं दूसरी तरह मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग रद्द होने से मारुति कार प्रेमी निराश हुए हैं। जानकारों की मानें तो कंपनी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार आने के बाद अपनी योजना में कुछ बदलाव कर सकती है। 

बता दें कि अमेरिकी कंपनी टेस्ला जनवरी तक आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कार Model 3 (मॉडल 3) की प्री-बुकिंग शुरू करेगी और फिर जून या Q1 2021-2022 के आखिर तक कार की डिलीवरी शुरू कर देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed