{"_id":"6017b69ab59f31245f20720f","slug":"india-vs-england-channel-4-likely-to-grab-telecast-rights-for-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: किस चैनल पर होगा टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण, इंग्लैंड के इन नेटवर्क्स में टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: किस चैनल पर होगा टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण, इंग्लैंड के इन नेटवर्क्स में टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैनल फोर को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिल सकते हैं बशर्ते कोई विरोधी चैनल ऐन मौके पर उससे बड़ी बोली नहीं लगा दे। ब्रिटिश मीडिया की खबरों के अनुसार अगर चैनल फोर को अधिकार मिलते हैं तो वह 15 साल बाद इंग्लैंड के टेस्ट मैचों का प्रसारण करेगा, इसके साथ ही देश में ‘फ्री टू एयर’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भी वापसी होगी।
2 of 4
विराट कोहली और जो रूट
- फोटो : ट्विटर
‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह में वैश्विक प्रसारणधारी भारत में स्टार स्पोटर्स, इंग्लैंड में बीटी स्पोटर्स और स्काय स्पोटर्स के बीच काफी बातचीत हुई है। ‘द टेलिग्राफ’ के अनुसार, ‘समझा जाता है कि स्टार को प्रसारण अधिकार के लिए दो करोड़ स्टर्लिंग पाउंड से ज्यादा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसे कम पर समझौता करना होगा।
3 of 4
स्काई स्पोर्ट्स
- फोटो : ट्विटर @SkySports
बीटी और स्काय के बीच एशेज श्रृंखला के प्रसारण अधिकारों को लेकर रस्सकशी चल रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला शुक्रवार से शुरू होगी। ‘गार्डियन’ ने आगे कहा कि चैनल फोर को लॉकडाउन के दौरान टीवी दर्शकों की संख्या में बढोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोटेरा स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की श्रृंखला पांच फरवरी से चेन्नई में खेली जाएगी। दूसरा टेस्ट भी इसी जगह 13 फरवरी से खेला जाएगा। अंतिम दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम (पूर्व में मोटेरा) में खेले जाएंगे, जिनमें से तीसरा मुकाबला पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट के रूप में होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।