वैसे तो बाजार में फल की कीमत हमेशा अधिक रहती है। लेकिन कोई फल अगर 200-300 रुपये किलो मिलने लगता है, तो वो महंगा समझ में आने लगता है। वहीं अगर आपको फल के लिए लाखों में कीमत चुकानी पड़े, तो आप क्या करेंगे? आपको बता दें कि दुनिया में ऐसे कई फल हैं, जिनकी कीमत सुनकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। खरीदना तो बहुत दूर की बात है। तो आइए जानते हैं दुनिया के कुछ महंगे फलों के बारे में...
ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे फल, कीमत इतना की नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताईयो नो तामागो
'ताईयो नो तामागो' को एग ऑफ द सन भी कहा जाता है। यह आम की एक ऐसी किस्म है, जिसे दुनिया का सबसे महंगा आम कहा जाता है। आम की ये किस्म जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है और उसके बाद पूरे देश में इसे बेचा जाता है। इस आम की एक किलो की कीमत तीन करीब लाख रुपये से भी ज्यादा है।
युबरी खरबूजा
युबरी खरबूजा दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार है। इस फल को भी जापान में उगाया जाता है और वही पर बिकता भी है। क्योंकि जापान से बाहर इसका निर्यात बहुत कम ही होता है। खरबूजे के इस किस्म को सूरज की रोशनी से दूर ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि युबरी खरबूजे की एक जोड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
चौकोर तरबूज
तरबूज तो आपने खूब देखा और खाया होगा, लेकिन आपने कभी चौकोर तरबूज देखा है? जी हां, दुनिया में सिर्फ गोल ही नहीं बल्कि चौकोर तरबूज भी होते हैं। इनकी खेती जापान में की जाती है। ऐसे एक चौकोर तरबूज की कीमत करीब 60 हजार रुपये होती है, जिसका वजन पांच किलो के आसपास होता है। दरअसल, ये तरबूजे चौकोर इसलिए हो जाते हैं, क्योंकि इन्हें एक चौकोर डिब्बे के अंदर उगाया जाता है।
लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स
पीले रंग का दिखने वाला यह अनानास दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। इसे इंग्लैंड के 'लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन' में उगाया जाता है। इसी वजह से इसे 'लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स' के नाम से जाना जाता है। इसे तैयार होने में करीब दो साल का समय लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज एक अनानास की कीमत करीब एक लाख रुपये है।