फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो गया खुलासा, विराट-अनुष्का ने दुनिया को बताया अपनी बेटी का नाम, PHOTO भी शेयर की

Mon, 01 Feb 2021 12:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Feb 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
First picture of Virat Kohli and Anushka Sharma baby couple name their daughter Vamika
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का - फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी हाल ही में पहली बार माता-पिता बने हैं। आज पहली बार यह सेलिब्रिटी कपल अपनी बेटी के साथ दुनिया के सामने आया। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी के नाम का एलान भी कर दिया।

First picture of Virat Kohli and Anushka Sharma baby couple name their daughter Vamika
अनुष्का और विराट - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम एकाउंट पर तस्वीर शेयर कर प्यारा सा संदेश भी लिखा है, इसी में उन्होंने अपनी लाड़ली का नाम वामिका रखने की जानकारी दी। वामिका न सिर्फ विराट-अनुष्का के नाम से मिलकर बना शब्द है बल्कि यह आदिशक्ति मां दुर्गा को भी इस नाम से पुकारा जाता है।
 

First picture of Virat Kohli and Anushka Sharma baby couple name their daughter Vamika
पैरेंट्स बनने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम viralbhayani

अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे, लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिलकुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो भावनाएं हां, जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। हमारी नींद गायब है, लेकिन दिल भरा है। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
First picture of Virat Kohli and Anushka Sharma baby couple name their daughter Vamika
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram@viralbhayani

'विरुष्का' के घर नए साल की शुरुआत यानी 11 जनवरी को यह खुशी आई थी। पिता बनने से पहले विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे में एक ही मैच खेलकर भारत लौट आए थे। वह मुंबई में अपनी गर्भवती पत्नी की सेहत के लिए बेहद फिक्रमंद थे। अक्सर अनुष्का को डॉक्टर के पास चेक-अप कराने ले जाया करते।

विज्ञापन
First picture of Virat Kohli and Anushka Sharma baby couple name their daughter Vamika

11 तारीख इस कपल के दिल के बेहद करीब है। इसी दिन उनकी शादी हुई और इसी तारीख को दोनों माता-पिता भी बने। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में इटली के आलीशान रिजॉर्ट में दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान चुनिंदा रिश्तेदार और बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद थे। बाद में दिल्ली और मुंबई में दो रिस्पेशन का आयोजन हुआ, जहां पीएम मोदी ने भी शिरकत की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed