{"_id":"60178fa78ebc3e08bc7f5072","slug":"who-is-m-siddharth-star-of-syed-mushtaq-ali-trophy-final-who-was-previously-released-by-kkr-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें कौन हैं एम सिद्धार्थ, जिन्होंने फाइनल में बवाल कर दिया और IPL फ्रैंचाइजी KKR पछताने लगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानें कौन हैं एम सिद्धार्थ, जिन्होंने फाइनल में बवाल कर दिया और IPL फ्रैंचाइजी KKR पछताने लगी
दिनेेश कार्तिक की अगुवाई में तमिलनाडु ने दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट का फाइनल जीता। खिताबी मुकाबले में रविवार रात बड़ौदा को 120/9 रन पर रोकने के बाद तमिलनाडु ने दो ओवर पहले ही जीत हासिल कर ली। फाइनल में चार विकेट लेने वाले स्पिनर एम सिद्धार्थ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तमिलनाडु की जीत में असरदार भूमिका निभाने वाला यह खिलाड़ी रातों-रात चर्चा का विषय बन चुका है।
2 of 5
एम सिद्धार्थ
- फोटो : इंस्टाग्राम
3 जुलाई 1998 को जन्में इस खिलाड़ी को पिछले सीजन की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था, लेकिन कोरोनाकाल में यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। हाल ही में केकेआर ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले 22 वर्षीय सिद्धार्थ को टीम से रिलीज कर दिया था।
3 of 5
एम सिद्धार्थ
- फोटो : ट्विटर @BCCI
एम सिद्धार्थ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से ही चर्चा में आए थे। बीते सीजन में उन्होंने तमिलनाडु के लिए 12 विकेट चटकाए थे। महज पांच मैच में मिली इस सफलता के बूते ही तमिलनाडु 2019-20 में फाइनल तक पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम सिद्धार्थ
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनिमारण सिद्धार्थ ने अबतक चार प्रथम श्रेणी के मुकाबले खेले हैं, जहां 24.30 की औसत और 2.45 की इकॉनॉमी से 10 विकेट निकाले। 6 टी-20 मुकाबलों में महज 4.95 की इकॉनॉमी से उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर @KKRiders
बीते साल केकेआर के लिए तमिलनाडु के ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया था। हो सकता है इस बार सिद्धार्थ पर इंडियन प्रीमियर लीग की दूसरी फ्रैंचाइजी नजर बनाई रखेंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।