{"_id":"6a450517f2a7a2bd5708f14f","slug":"india-vs-england-t20-series-shreyas-iyer-not-surprised-for-getting-indian-t20i-team-captaincy-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: खुद को टी20 टीम की कमान मिलने से श्रेयस अय्यर को नहीं हुआ आश्चर्य, नई जिम्मेदारी पर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: खुद को टी20 टीम की कमान मिलने से श्रेयस अय्यर को नहीं हुआ आश्चर्य, नई जिम्मेदारी पर क्या बोले?
Wed, 01 Jul 2026 05:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:46 PM IST
सार
श्रेयस अय्यर को हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। कई लोगों के लिए यह हैरान करने वाला फैसला था, लेकिन श्रेयस को कप्तानी मिलने से कोई आश्चर्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उन्हें टीम की कमान सौंपा जाना उनके लिए बिल्कुल भी हैरान करने वाला फैसला नहीं था। अय्यर को विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। सूर्यकुमार को आईपीएल 2026 सीजन के बाद टीम से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया था। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर को इस साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
कप्तानी मिलने पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
भले ही श्रेयस अय्यर का आईपीएल में बतौर कप्तान रिकॉर्ड शानदार रहा हो, लेकिन सूर्यकुमार यादव की जगह उन्हें कप्तान बनाए जाने की उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। अय्यर पिछले तीन वर्षों से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें विश्व कप से ठीक पहले टीम में वापस लाया गया था, लेकिन मुख्य टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले श्रेयस ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह कोई चौंकाने वाला फैसला नहीं है। मुझे किसी न किसी मोड़ पर इसकी उम्मीद थी। मैंने पिछले आईपीएल में और जब भी देश का प्रतिनिधित्व किया है, शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए यह मेरे लिए सरप्राइज नहीं था। लेकिन साथ ही, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए उन सभी लोगों से सीखने का एक शानदार मौका है जो टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसमें टीम मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और कुछ अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड
कप्तानी मिलने की खुशी जताते हुए अय्यर ने कहा, एक बच्चे के रूप में आप हमेशा भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते हैं। अब आप भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सोने पर सुहागा जैसा है। यह मेरे लिए पूरी दुनिया है। यह निश्चित रूप से उस कड़ी मेहनत का परिणाम है जो आपने की है और जो समर्थन आपको प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों से मिला है।
- श्रेयस अय्यर ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को अपनी कप्तानी में तीसरा खिताब दिलाया था। इसके बाद वह दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी को आईपीएल के फाइनल में ले जाने वाले पहले कप्तान बने।
- अय्यर ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर 2025 में पंजाब किंग्स को एक दशक से अधिक समय बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया।
- आईपीएल 2026 में पंजाब ने शुरुआत तो धमाकेदार की, लेकिन बाद में लय खोने के कारण टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
- कप्तानी के साथ-साथ अय्यर का बल्ला भी जमकर बोला है। उन्होंने पिछले दो आईपीएल सीजन में 145 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 992 रन बनाए हैं।
- टी20 टीम में मौके न मिलने के बावजूद अय्यर वनडे टीम के मुख्य स्तंभ बने रहे और घरेलू क्रिकेट में भी लगातार रन बनाते रहे।
कप्तानी मिलने की खुशी जताते हुए अय्यर ने कहा, एक बच्चे के रूप में आप हमेशा भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते हैं। अब आप भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सोने पर सुहागा जैसा है। यह मेरे लिए पूरी दुनिया है। यह निश्चित रूप से उस कड़ी मेहनत का परिणाम है जो आपने की है और जो समर्थन आपको प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों से मिला है।
'मुझे चुनौतियां पसंद हैं'
श्रेयस अय्यर की कप्तानी के सफर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। भारत को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। यह भारत की आयरलैंड के खिलाफ इतिहास की पहली द्विपक्षीय सीरीज हार है और पिछले तीन वर्षों में टी20 में भारत की पहली सीरीज हार भी है। हालांकि, अय्यर ने स्पष्ट किया कि वह दबाव में बिखरने वाले नहीं हैं। श्रेयस ने कहा, बिना रुके दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। कोई दबाव नहीं है, लेकिन साथ ही यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है। मैं बस इस चुनौती को स्वीकार करना चाहता हूं। जैसा कि मैंने पहले कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। मैं चाहता हूं कि चीजें चुनौतीपूर्ण हों, क्योंकि मैं दबाव में ही सबसे बेहतर निखरता हूं।