फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: मिलर-क्लासेन नहीं फेहलुकवायो थे मैच के असली हीरो, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 11 Feb 2018 05:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa fourth odi andile phehlukwayo creates world record
एंडिले फेहलुकवायो - फोटो : File
टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों का बल्ला ऐसा चला कि सीरीज में अपना दबदबा बनाए हुए कुलदीप-चहल एक मामूली से गेंदबाज नजर आए। बारिश से बाधित इस मैच को प्रोटियाज टीम 5 विकेट से जीतने में कामयाब रही। 


डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन की जोड़ी ने पहले सभी भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और फिर मिलर के आउट होने के बाद आए एंडिले फेहलुकवायो ने ऐसे तूफानी पारी खेली, जिसे चहल और कुलदीप लंबे समय तक याद रखेंगे। फेहलुकवायो ने इस मैच में एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम किया, जिसे अभी तक कोई भी बल्लेबाज करने में कामयाब नहीं रहा है। आइए जानते हैं उनके इस रिकॉर्ड के बारे में...
india vs south africa fourth odi andile phehlukwayo creates world record
शिखर धवन - फोटो : File
चौथे वन-डे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 289 रन बनाए। शिखर धवन ने मैच में सबसे अधिक 109 रन की पारी खेली। बता दें कि यह उनके वन-डे करियर का 100वां मैच था और अपने 100वें मैच में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने। 
india vs south africa fourth odi andile phehlukwayo creates world record
हेनरिच क्लासेन - फोटो : File
290 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी की शुरुआत मजबूत रही और पहले विकेट के लिए एडेन मार्करम और हाशिम अमला के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। मार्करम के आउट होने के बाद आए जेपी डुमिनी और एबी डीविलियर्स कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब ले गए। क्लासेन को उनकी नाबाद 43 रन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa fourth odi andile phehlukwayo creates world record
एंडिले फेहलुकवायो - फोटो : File
मिलर के आउट होने के बाद लगा जैसे टीम इंडिया एक बार फिर मैच में वापसी करने में कामयाब रहेगी, लेकिन उनकी इस उम्मीद पर एंडिले फेहलुकवायो ने पानी फेरा। उन्होंने महज 5 गेंदों पर तूफानी 23 रन की पारी खेली और टीम को सीरीज में पहली जीत दिलाई। 23 रन की इस छोटी सी पारी में उन्होंने 3 छक्के और एक चौका मारा। 
विज्ञापन
india vs south africa fourth odi andile phehlukwayo creates world record
एंडिले फेहलुकवायो - फोटो : File
174 रनों पर अफ्रीका के 5 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए एंडिले फेहलुकवायो का बल्ला ऐसा गरजा कि उन्होंने तेजी से रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला। फेहलुकवायो ने 460 की स्ट्राइक रेट से 23 रन बनाए। इससे पहले वन-डे क्रिेकेट में 5 बॉल में इस स्ट्राइक रेट से किसी भी बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed