सब्सक्राइब करें

INDvsSA: 20 साल के 'कप्तान' को 'विराट' तोहफा, टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Sep 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
India vs south africa: Shubman Gill gets maiden call-up for South Africa Tests
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को शामिल किया गया है। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के 296वां खिलाड़ी होंगे।



Trending Videos
India vs south africa: Shubman Gill gets maiden call-up for South Africa Tests
शुभमन गिल - फोटो : social media

हाल के समय में अच्छी फॉर्म में चल रहे 20 साल के गिल ने भारत ए के साथ कैरेबियाई दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सीनियर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने से चूक गए थे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs south africa: Shubman Gill gets maiden call-up for South Africa Tests
shubhman gill - फोटो : file photo

बता दें कि गिल वेस्टइंडीज ए के खिलाफ दोहरा शतक जमाए थे। उन्होंने 204 रन की नाबाद पारी खेली थी। शुभमन ने विंडीज ए के खिलाफ 5 मैच में तीन अर्धशतक की मदद से 218 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ उनका बल्ला उतना नहीं चला जितने की उम्मीद की जा रही थी। वहीं, पहले अनऑफिशियल टेस्ट में गिल ने कप्तानी पारी निभाते हुए पहली पारी में 90 और दूसरे पारी में पांच रन बनाए। इसके साथ भारत ए ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ए को सात विकेट से हरा दिया।

India vs south africa: Shubman Gill gets maiden call-up for South Africa Tests
shubhman gill - फोटो : file photo

बता दें कि गिल अच्छे टेंपरामेंट के खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने इंडिया ए के लिए 38 मैच में 1545 रन बनाए। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। पिछले सीजन में शुभमन ने पांच रणजी मुकाबलों में 700 रन बनाए।

विज्ञापन
India vs south africa: Shubman Gill gets maiden call-up for South Africa Tests
टीम इंडिया - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed