सब्सक्राइब करें

INDvSL: भारत और श्रीलंका में भिड़ंत आज, कैसा है पुणे का मौसम, पिच और रिकॉर्ड?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 10 Jan 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
India vs Sri Lanka: Weather forecast, nature of pitch revealed ahead of Pune T20I
पुणे स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और श्रीलंका शुक्रवार को पुणे में तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे। टीम इंडिया तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है। गुवाहाटी में खेला जाने वाला पहला मैच बिना कोई गेंद फेंके बारिश की वजह से धूल गया। इंदौर टी-20 में भारत ने कब्जा जमाया। अब पुणे का मैदान मारते ही विराट सेना साल 2020 की पहली टी-20 सीरीज जीतने की कोशिश करेगी। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

Trending Videos

कैसा होगा मौसम?

India vs Sri Lanka: Weather forecast, nature of pitch revealed ahead of Pune T20I
पुणे स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

गुवाहाटी में मौसम ने मजा किरकिरा कर दिया। इंदौर में भी बारिश की आशंका थी, ऐसे में तमाम क्रिकेट फैंस यह जरूर जानना चाहेंगे कि मैच के दौरान क्या पुणे में आसमान से कोई गड़बड़ हो सकती है? दरअसल, पुणे में गुरुवार को मौसम साफ नहीं था और बादल मंडरा रहे थे। हालांकि बारिश से मैच का मजा किरकिरा होने की उम्मीद बेहद कम है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। फिर भी बादल छाए ही रहेंगे ऐसे में बारिश के खतरे को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिच का मिजाज?

India vs Sri Lanka: Weather forecast, nature of pitch revealed ahead of Pune T20I
पुणे स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

बादल और आशिंक बारिश की आशंका के बीच पुणे का तापमान शुक्रवार को अधिकतम 29-30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि निम्नतम तापमान 15-16 डिग्री रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से चार0 डिग्री ज्यादा है। ऐसा मौसम क्रिकेट खेलने के लिए आदर्श माना जाता है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अधिकारियों की माने तो स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद रहेगी, लेकिन पूरी तरह पाटा भी नहीं होगी। गेंदबाज भी कमाल दिखा सकते हैं, उन्हें पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर गेंद और बल्ले का संतुलन बने रहने की उम्मीद है।

India vs Sri Lanka: Weather forecast, nature of pitch revealed ahead of Pune T20I
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

पुणे के इस मैदान पर टीम इंडिया ने अबतक दो मैच खेले हैं, जहां उसका रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। 20 दिसंबर, 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत मिली थी तो 9 फरवरी, 2016 को श्रीलंका ने ही इस मैदान पर पांच विकेट से रौंदा था। टी-20 सीरीज की बात की जाए तो भारत का पलड़ा बेहद भारी है। छह में से पांच श्रृंखला भारत ने जीती है तो 2009 में हुई एक सीरीज ड्रॉ छूटी थी। माने श्रीलंकाई टीम कभी भारत को कोई सीरीज हरा नहीं पाई है। 2016 के बाद से तो मलिंगा की अगुवाई वाली टीम भारत के खिलाफ एक टी-20 मैच तक नहीं जीत सकी है।

दोनों देशों के बीच अबतक कुल 

  • कुल मैच, 18
  • भारत जीता, 12
  • श्रीलंका जीता, 05
  • बेनतीजा, 01
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed