सब्सक्राइब करें

पंत ने छोड़े कई कैच, बल्ले से बनाए सात रन, सोशल मीडिया पर लोगों को याद आए धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 22 Dec 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
india vs west indies: Bring back Dhoni, echo netizens as they crib about Pants missed opportunities
pant-dhoni - फोटो : file photo

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भले ही दो मैचों में अच्छा खेले हों, लेकिन कटक में खेले गए निर्णायक वन-डे में उनका बल्ला खामोश रहा और तो और विकेटकीपिंग में भी उन्होंने निराश किया। मैच में पंत ने कई कैच छोड़ दिए। 

Trending Videos
india vs west indies: Bring back Dhoni, echo netizens as they crib about Pants missed opportunities
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

बल्ले से केवल सात रन बनाने वाले पंत ने पहला कैच रोस्टन चेज का छोड़ा। 16वें ओवर में कुलदीप यादव की दूसरी गेंद पर चेज चूके और गेंद से उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा, और गेंद पंत के दस्ताने से फिसल गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs west indies: Bring back Dhoni, echo netizens as they crib about Pants missed opportunities
शिमरोन हेटमायर

इसके बाद 25वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर कैरेबियाई खतरनाक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर का छोड़ा। हेटमायर ने लेग साइड की ओर शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले से लगकर पंत के हाथों में लगी लेकिन पंत से यह कैच भी छूट गया। 
 

india vs west indies: Bring back Dhoni, echo netizens as they crib about Pants missed opportunities
निकोलस पूरन - फोटो : ट्विटर

इसके बाद पंत ने 43.1 ओवर में 89 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले निकोलस पूरन का कैच छोड़ दिया। पंत को इस खराब फील्डिंग की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस धोनी को याद कर रहे हैं। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed