सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, केदार जाधव फिट घोषित

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 18 May 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Indian middle order batman Kedar Jadhav declared fit for World Cup 2019
केदार जाधव

इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले भारतीय टीम के लिए यह खुशखबरी है। IPL में चोटिल होकर विश्व कप से बाहर होने की कगार पर खड़े मध्यक्रम बल्लेबाज केदार जाधव फिट घोषित कर दिए गए हैं। मतलब अब केदार अब टीम इंडिया के साथ 22 मई की सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

Trending Videos
Indian middle order batman Kedar Jadhav declared fit for World Cup 2019
एमएस धोनी और केदार जाधव

टीम मैनेजमेंट का था पूरा सपोर्ट


चोटिल होने के बाद से ही केदार टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहत की निगरानी में थे। पिछले हफ्ते दोनों मुंबई में ही मौजूद थे। कुछ प्रशिक्षण सत्रों के बाद ही गुरुवार की सुबह फरहत द्वारा एमसीए में कराए गए फिटनेस टेस्ट के बाद फरहत ने जाधव की रिपोर्ट को बीसीसीआई को सौंपी थी। जहां उन्हें फिट घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian middle order batman Kedar Jadhav declared fit for World Cup 2019
केदार जाधव - फोटो : सोशल मीडिया

केदार जाधव कैसे हुए थे चोटिल?


34 वर्षीय केदार जाधव को IPL के 12वें सीजन में चोट लगी थी। फिल्डिंग के दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया था। शुरुआत में चोट इतनी गंभीर नहीं लग रही थी लेकिन रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। जिसका खामियाजा चेन्नई टीम को भी भुगतना पड़ा था।

Indian middle order batman Kedar Jadhav declared fit for World Cup 2019
विराट कोहली और केदार जाधव - फोटो : ICC

क्यों अहम हैं केदार जाधव?

टीम इंडिया के लिए 59 वन-डे में 1174 रन बनाने वाले केदार जाधव 43.50 की गजब की एवरेज से बल्लेबाजी करते हैं। दो शतक और पांच अर्धशतक जमा चुके इस मध्यमक्रम बल्लेबाज का 100 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट विश्व कप में टीम इंडिया का अहम अस्त्र हो सकता है। अजीबोगरीब एक्शन की मदद से 27 विकेट चटका चुके केदार कप्तान कोहली को गेंदबाजी में भी एक विकल्प देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed