सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian-owned SunRisers Leeds bought Pakistan spinner Abrar Ahmed In The Hundred 2026 auction

The Hundred: भारतीय स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगाया दांव, अबरार को टीम में लिया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 12 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए लंदन में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला। भारतीय स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा।

Indian-owned SunRisers Leeds bought Pakistan spinner Abrar Ahmed In The Hundred 2026 auction
द हंड्रेड - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड के 2026 सीजन के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान भारतीय स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के अबरार अहमद पर दांव लगाया और उन्हें 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा। सनराइजर्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास जिसके मालिक कलानिथी मारन हैं। फ्रेंचाइजी की सीईओ और ग्रुप का प्रसिद्ध चेहरा काव्या मारन भी इस दौरान नीलामी टेबल पर मौजूद रहीं। 
Trending Videos

काव्या टीम के मुख्य कोच डेनिल विटोरी के साथ लंदन में मौजूद रहीं जब सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को खरीदने के लिए बोली लगाई। सनराइजर्स लीड्स के कप्तान हैरी ब्रूक हैं। पिछले कई वर्षों में यह पहली बार है जब आईपीएल से जुड़ी किसी फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदा है। मालूम हो कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हिस्सा लेती है जिसका स्वामित्व सन ग्रुप के पास ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक भारतीयों के पास
द हंड्रेड की आठ में से चार फ्रेंचाइजी का स्वामित्व अब भारतीयों के पास ही है। इन फ्रेंचाइजी में मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स शामिल हैं। 2022 में पाकिस्तान के लिए पदार्पण करने वाले अबरार अहमद को शुरू में टेस्ट विशेषज्ञ माना गया था। हालांकि, 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से अबरार ने 38 मैचों में 52 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 17.36 और इकॉनमी रेट 6.67 का शानदार रहा है। हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने चार मैचों में छह विकेट भी लिए थे।

अबरार के खरीदे जाने से उन बातों पर भी विराम लग गया कि द हंड्रेड में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी क्योंकि आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने 2009 से दोनों पड़ोसी देशों के बीच खराब राजनयिक रिश्तों के कारण उनसे कोई अनुबंध नहीं किया है। सन ग्रुप आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का भी मालिक है। उसने पिछले साल पहले के नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का टेकओवर किया था। उनकी एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम भी है लेकिन उनके पास इस टीम में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है।

अबरार नीलामी में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी
अबरार नीलामी के दौरान बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। इससे पहले एक और स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 140,000 पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपये) में खरीदा था। लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed