फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज गेंदबाज श्रीसंत सात साल के बैन के बाद वापसी को तैयार, केरल के 26 सदस्यीय दल में हुए शामिल

Tue, 15 Dec 2020 03:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Pacer S Sreesanth ready to return after 7 year ban, included in Kerala cricket association 26 member squad
sreesanth

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। कोरोना काल में फिर से शुरू हो रहे बीसीसीआई के घरेलू सत्र के लिए श्रीसंत का नाम केरल के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। श्रीसंत को केरल क्रिकेट संघ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपने 26 सदस्यीय दल में शामिल किया है। गौरतलब है कि बीसीसीआई 10 जनवरी 2021 से देश में घरेलू क्रिकेट की शुरुआत करेगी जिसमें सबसे पहले मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। 

Indian Pacer S Sreesanth ready to return after 7 year ban, included in Kerala cricket association 26 member squad
श्रीसंत

केरल की मंगलवार को जारी संभावितों की सूची में 37 साल के इस खिलाड़ी के अलावा संजू सैमसन, सचिन बेबी, जलज सक्सेना, रॉबिन उथप्पा और बासिल थम्पी जैसे अनुभवी खिलाड़ी है। सूत्रों के मुताबिक वह 20 से 30 दिसंबर तक लगने वाले टीम शिविर में भाग लेंगे। इससे पहले वह केरल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी-20 श्रृंखला में एक टीम के लिए चुने गए थे।

Indian Pacer S Sreesanth ready to return after 7 year ban, included in Kerala cricket association 26 member squad
श्रीसंत

बात करें दो बार विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत की तो उन्हें बीसीसीआई ने 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन कर दिया था। उन्होंने आखिरी बार भारतीय टीम का 2011 में प्रतिनिधित्व किया था। सात साल के लंबे अंतराल के बाद इसी साल 13 सितंबर को उनका बैन खत्म हुआ और वे फिर से खेलने के योग्य हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Pacer S Sreesanth ready to return after 7 year ban, included in Kerala cricket association 26 member squad
श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया

बैन से पहले श्रीसंत 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। गेंदबाज के रूप में उनका करियर मिला-जुला रहा था। उन्होंने 90 एकदिवसीय मैचों में कुल 169 विकेट चटकाए इसमें 87 विकेट उन्होंने टेस्ट में और 75 वनडे क्रिकेट में लिए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed