{"_id":"5fd883ee5572f0248f431030","slug":"no-verbal-fight-with-virat-kohli-australian-head-coach-justin-langer-is-planning-new-strategy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार कोहली से नहीं भिड़ेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, पिंक टेस्ट के लिए बनाई खास रणनीति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस बार कोहली से नहीं भिड़ेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, पिंक टेस्ट के लिए बनाई खास रणनीति
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 15 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पेन और विराट के बीच विवाद
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर से एडीलेड में खेला जाएगा। कोहली पहला ही मैच खेलेंगे, फिर पितृत्व अवकाश पर स्वदेश रवाना हो जाएंगे। पहले टेस्ट में विराट के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम खास रणनीति के साथ उतरेगी।
Trending Videos
2 of 5
जस्टिन लैंगर
ऑस्ट्रेलिया जबरदस्ती कोहली से भिड़ने की बजाय उसे आउट करने के तरीके तलाशेगी। ऑस्ट्रेलिया पिछली बार यानी 2018-19 की श्रृंखला में पराजय झेल चुकी है, लेकिन कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि उनके खिलाड़ियों के जेहन में बदले की भावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Youtube
लैंगर ने कहा कि उनकी टीम तकनीक पर फोकस करेगी और विराट को आउट करने की कोशिश करेंगे। उसे रन बनाने से रोकना होगा। आखिर में तो वह बल्ले से ही सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ सकता है। अब तक हम उसे काफी समझ और देख चुके हैं और वह भी हमें।'
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने कहा कि, 'वह महान खिलाड़ी और उतना ही शानदार कप्तान है। मैं उसका काफी सम्मान करता हूं। हम कौशल पर खेलते हैं, भावनाओं पर नहीं। हमें भावनाओं पर काबू रखना होगा। हमें पता है कि वह भारतीय टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया ने भारत से ज्यादा गुलाबी गेंद मैच खेले हैं, लेकिन लैंगर का कहना है कि उनकी टीम को इस वजह से कोई फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, 'मैच कितना भी बड़ा हो और गेंद का कोई भी रंग हो। अतीत में हो हुआ, उससे बहुत फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन उसे दोहराना अच्छा होगा। हमने एक साल से टेस्ट नहीं खेला है। मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।