{"_id":"67c2ec07a80e73bb4200744a","slug":"indian-team-trained-with-high-intensity-ahead-of-their-clash-against-new-zealand-in-champions-trophy-2025-2025-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास, कोहली ने खेले बड़े शॉट; रोहित ने भी की बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास, कोहली ने खेले बड़े शॉट; रोहित ने भी की बल्लेबाजी
Sat, 01 Mar 2025 04:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:44 PM IST
सार
रोहित और शमी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और ऐसी चर्चा है कि यह दोनों खिलाड़ी अंतिम मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, शमी और रोहित दोनों ही ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंता दूर हुई।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण के अंतिम मैच से पहले नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। इस ट्रेनिंग सत्र में सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को शुभमन गिल के अलावा किसी ने अभ्यास नहीं किया था, लेकिन शुक्रवार को वैकल्पिक सत्र नहीं था इसलिए सभी इसमें शामिल हुए। ट्रेनिंग के दौरान नजरें रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी पर रही।
विज्ञापन
रोहित ने किया अभ्यास
रोहित और शमी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और ऐसी चर्चा है कि यह दोनों खिलाड़ी अंतिम मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, शमी और रोहित दोनों ही ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंता दूर हुई। रोहित ने लंबे समय तक नेट्स पर अभ्यास किया और वह सही स्थिति में नजर आए। भारतीय कप्तान इस दौरान तेज गेंदबाजों और स्पिनर के खिलाफ बैकफुट शॉट खेलते दिखे। उन्होंने हालांकि, अपने बाएं हैम्स्ट्रिंग पर ज्यादा जोर नहीं दिया। शमी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ असहज नजर आ रहे थे, लेकिन अभ्यास के दौरान दिख रहा था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं।

कोहली ने बहाया पसीना
कोहली ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया और गेंदबाजों के खिलाफ कुछ बड़े शॉट्स खेले। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी ननेट्स पर कुछ बड़े शॉट लगाए। केएल राहुल ने इस दौरान विकेटकीपिंग अभ्यास किया। रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का अभ्यास किया।

गंभीर से चर्चा करते दिखे अगरकर
ट्रेनिंग सत्र के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर एक दूसरे से चर्चा करते नजर आए। भारतीय टीम शनिवार को अभ्यास नहीं करेगी। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम की नीति रही है कि वह मैच से एक दिन पहले अभ्यास नहीं करती है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम शनिवार को अभ्यास करेगी। दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर ग्रुप में शीर्ष पर रहने की होगी।