भारत के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम जमकर पसीना बहा रही है। कंगारुओं को भारत के खिलाफ दो मैच की टी-20 और 5 मैच की वन-डे सीरीज खेलनी है। पहला टी-20 रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम हैदराबाद में अपनी तैयारियां कर रही है।
INDvAUS: भारत से बदला लेने खास तैयारी कर रहे कंगारू, गर्मी ने तोड़ी कमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक भारत के मौसम के मुताबिक ढलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हैदराबाद में ट्रेनिंग करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि टीम का इरादा राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मेन विकेट पर अभ्यास करने का था।
🐐 v Short #INDvAUS pic.twitter.com/AuveAWzUbZ
हाल में खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरै में भारत ने कंगारू टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से अपनी हार का बदला लेना चाहेगी, जिसके लिए उसके खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं।
💨 @patcummins30 #INDvAUS pic.twitter.com/WtsG58wtNb
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की है। जहां आरोन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान ख्वाजा समेत कई धुरंधर मैदान पर अपनी तैयारियों को पुख्ता करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारत के खिलाफ 18 टी-20 मैच में से उसने सिर्फ 6 मुकाबले ही जीते हैं, वहीं अब तक भारत ने उसे 2007, 2013 और 2016 में तीन-तीन टी-20 सीरीज में हराया था।
Stoin v spin #INDvAUS pic.twitter.com/kuDGT4me5A

कमेंट
कमेंट X