{"_id":"5dc4fffd8ebc3e5b330af36f","slug":"indvban-khaleel-ahmed-conceded-most-runs-in-rajkot-t20-and-delhi-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा खलील अहमद का करियर, हर मैच में हो रही पिटाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा खलील अहमद का करियर, हर मैच में हो रही पिटाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खलील अहमद
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा से लेकर युजवेंद्र चहल तक लगभग सभी खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से भारत को सीरीज में जिंदा रखा है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला किसी बुरे सपने जैसा रहा। ऋषभ पंत विकेट के पीछे खराब स्टंपिंग स्किल से एक बार फिर क्रिकेट प्रशंसकों के निशाने पर आ गए। वहीं पिछले मैच की तरह इस मुकाबले में भी भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद की जमकर पिटाई हुई, जिसके बाद उनकी जगह को लेकर टीम में सवाल उठने लगे हैं।
2 of 4
खलील अहमद
- फोटो : ट्विटर
राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में खलील ने अपने चार ओवर के कोटे में 44 रन बनवा दिए। इस मैच में उन्हें केवल एक ही सफलता मिली। इससे पहले 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी के लिए दिल्ली में पहला टी-20 मैच भी किसी भयानक सपने जैसा रहा। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में खलील अहमद ने 4 ओवर में 37 रन लुटाए थे, इस दौरान खलील को एक ही विकेट मिला, लेकिन उन्होंने 9.25 की इकॉनमी से रन दिए थे। शायद यही भारत की हार का मुख्य कारण था। ऐसे में भारत की टी-20 विश्व कप की टीम के लिए खलील एक कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं।
3 of 4
मैच शुरू होने से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि कप्तान रोहित शर्मा अंतिम 11 में खलील अहमद की जगह शार्दुल ठाकुर जैसे प्रतिभाशाली गेंदबाजों को टीम में मौका मिल सकता है, लेकिन रोहित ने खलील पर भरोसा कायम रखा और उन्हें दूसरे टी-20 मुकाबले में भी टीम में शामिल किया। हालांकि यह बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज भारतीय कप्तान के भरोसे पर खरा नहीं उतर सका और इस मुकाबले में भी भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
khaleel ahmed
खलील अहमद ने अपने करियर में अब तक खेले 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में महज 13 विकेट ही चटकाए हैं। आईपीएल से अपनी पहचान बना चुके इस तेज गेंदबाज का अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में साधारण प्रदर्शन रहा है। टी-20 मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर दो विकेट का है। रोहित शर्मा ने पहले ही साफ कर दिया है कि 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी-20 विश्व कप के लिए नए चेहरों को मौका दिया जाएगा, इसलिए लगता है कि खलील के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी जगह पर तलवार लटक सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।