{"_id":"5cb36504bdec2214676ac1b7","slug":"injured-alzarri-joseph-likely-to-miss-remainder-of-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लिए बुरी खबर, पहले ही मैच में इतिहास रचने वाले अलजारी जोसेफ हो सकते हैं IPL से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई के लिए बुरी खबर, पहले ही मैच में इतिहास रचने वाले अलजारी जोसेफ हो सकते हैं IPL से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसे समय में जब इंडियन टी-20 लीग अपने अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है तब मुंबई इंडियंस के लिए एक ऐसी खबर आ रही है, जो इस टीम का हाजमा खराब कर सकती है। खबर है कि मुंबई के तूफानी गेंदबाज अलजारी जोसेफ टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।
2 of 5
Alzarri Joseph
राजस्थान के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में अपने दाएं कंधे पर चोट खा बैठे अलजारी अब शायद सिर्फ डगआउट में बैठे नजर आए। कीवी तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद मुंबई की टीम में शामिल किए गए इस कैरेबियाई गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया था।
3 of 5
हैदराबाद के खिलाफ उस मैच में 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 3.4 ओवर्स में 12 रन देकर 6 विकेट लेकर 11 साल पुराना राजस्थान के सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हालांकि यह पूरा साल अलजारी के लिए बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा। फरवरी में जहां उनकी मां का निधन हुआ तो उसके ठीक बाद उन्हें इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू करने का भी मौका मिला। शनिवार को खेले गए जिस मुकाबले में उन्हें यह चोट लगी, उस मैच में अलजारी 3 ओवर्स में 53 रन खाकर बेहद महंगे साबित हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई इंडियंस
फिलहाल मुंबई की ओर से किसी भी तरह का कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट जल्द ही जोसेफ अलजारी के रिप्लसमेंट की तलाश में जुटेगा। सोमवार को घरेलू मैदान पर मुंबई का सामना बैंगलोर से होगा, इसके बाद अगले चार मुकाबले बाहर होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।