फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: अपने दम पर आधी SRH को निपटा गया ये युवा गेंदबाज, 4 ओवर्स में बना डाले इतने रिकॉर्ड्स

Fri, 27 Apr 2018 02:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Ankit Rajpoot takes first five wickets of this season

अंकित राजपूत IPL 2018 में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाद बने, लेकिन उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को सनराइजर्स हैदराबाद ने लो स्कोरिंग मैच में 13 रन से हरा दिया। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 132 रन बनाए। जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। अगली स्लाइड में जानिए हार के बावजूद पंजाब के गेंदबाज राजपूत ने इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए...

IPL 2018: Ankit Rajpoot takes first five wickets of this season
अंकित राजपूत ने अपने IPL करियर का बेस्ट खेल दिखाते हुए 5 विकेट झटके। अंकित ने अपने 4 ओवर के कोटे में महज 14 रन देकर 5 अहम विकेट झटके। अंकित ने आईपीएल में अभी तक किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से एक मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया। अंकित से पहले यह रिकॉर्ड इंग्लिश तेज गेंदबाज दिमित्री मैसकरेन्हास के नाम था, उन्होंने 5 विकेट लेने पर 25 रन खर्चे थे।
IPL 2018: Ankit Rajpoot takes first five wickets of this season
अंकित राजपूत आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर की श्रेणी में आतें हैं। इस लिहाज से उनका यह प्रदर्शन किसी भी अनकैप्ड प्लेयर की ओर से की गई शानदार गेंदबाजी का एक नमूमा था। इससे पहले अजीत चंदेला ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 13 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Ankit Rajpoot takes first five wickets of this season

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH के 132 के जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। 55 रन पर पहला विकेट गंवाने के बावजूद पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। हैदराबाद की तरफ से अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने 3 विकेट झटके जबकि शाकिब अल हसन और बासिल थंपी ने 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैच में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टैली पर दूसरे पायदान पर आ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed