फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी और WIFE हसीन जहां केस में अब कूदे विदेशी कोच, इशारों-इशारों में किया बड़ा खुलासा

Fri, 27 Apr 2018 02:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: DD bowling coach says Tough to concentrate when facing issues on  on Shami case

IPL 2018 में शुक्रवार शाम मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने होंगे। 6 मुकाबलों में महज 1 जीत और 5 हार के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है। ऐसे में केेकेआर की मुश्किल चुनौती से निपटने के लिए DD के अहम खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। मगर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा, क्योंकि इस टीम के साथ कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा।

IPL 2018: DD bowling coach says Tough to concentrate when facing issues on  on Shami case

लगातार हार के बाद गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी। दूसरी ओर पत्नी हसीन जहां से चले रहे विवादों के बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी लय में नजर नहीं आ रहे। शायद यह बात पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और टीम के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स भांप चुके हैं। होप्स ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि शमी इन अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवादों से परेशान हैं। इस वजह से उनके खेल में भी प्रभाव पड़ा है।

IPL 2018: DD bowling coach says Tough to concentrate when facing issues on  on Shami case

होप्स ने शमी के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि वो कुछ निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में खेल पर ध्यान लगाना आसान नहीं होता है। आपकी कोशिश होती है कि, क्रिकेट मैदान से बाहर जो विवाद चल रहे हैं, पहले उन्हें खत्म करें। ऐसा करने में शमी को कुछ वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा, ‘उसके लिये यह सत्र अभी समाप्त नहीं हुआ है और हम ये बात अच्छे से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: DD bowling coach says Tough to concentrate when facing issues on  on Shami case

याद हो कि पत्नी हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, बेवफाई के आरोप लगाए हैं तो उनके बड़े भाई पर रेप का केस दर्ज करवाया है। जिसके बाद केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच के बाद कोलकाता पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए भी बुला चुकी है। पत्नी से चल रहे विवाद के बीच ही शमी का आईपीएल से ठीक पहले एक्सीडेंट हो गया था। उनके सिर में चोट लगी थी। इस वजह से उन्हें आईपीएल से पहले प्रैक्टिस का मौका ही नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed