फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के इस फैसले पर भिड़े BCCI अफसर, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से जुड़ा है मामला

Fri, 27 Apr 2018 02:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
CoA and BCCI officials divided over Virat Kohli skipping Afghanistan Test

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के एक फैसले ने बवाल खड़ा कर दिया है, जिसके बाद बीसीसीआई और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) अफसर आपस में ही भिड़ते नजर आ रहे हैं।

CoA and BCCI officials divided over Virat Kohli skipping Afghanistan Test
दरअसल, पहले खबर आई थी कि कोहली आगामी इंग्लैंड दौरे को देखते हुए IPL के बाद सीधे काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे, ताकि विदेशी परिस्थितियों से परिचित हो जाए। मगर अब खबरें आ रही है कि बीसीसीआई का एक धड़ा चाहता है कि कप्तान विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून को होने वाले टेस्ट मैच में खेलें।
CoA and BCCI officials divided over Virat Kohli skipping Afghanistan Test
'इंडियन एक्सप्रेस' में शुक्रवार को छपी रिपोर्ट के अनुसार कुछ अधिकारियों का मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस ऐतिहासिक मैच में कोहली का नहीं खेलना मेहमान टीम की बेइज्जती से कम नहीं होगा। बेंगलुरु में खेले जाने वाले इस एकलौते टेस्ट मैच को लेकर अधिकारियों का कहना है कि विराट के न खेलने से यह अफगान टीम के लिए एक बुरा संदेश होगा। दूसरी ओर ब्रॉडकास्टर को भी खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CoA and BCCI officials divided over Virat Kohli skipping Afghanistan Test
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) चाहती है कि विराट कोहली इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट खेलें। कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने पर कमेटी का कहना है कि अभी तक बोर्ड के किसी भी अधिकारी ने उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की है। दूसरी ओर अफगानिस्तान के खिलाफ विराट की मौजूदगी चाहने वाले अधिकारियों का मानना है कि अगर कोहली काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इतने उतावले हैं तो वह आईपीएल के कुछ मैच मिस कर क्यों नहीं इंग्लैंड चले जाते।
विज्ञापन
CoA and BCCI officials divided over Virat Kohli skipping Afghanistan Test
बता दें कि अफगानिस्तान पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलेगा। 14 जून से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले के बाद भारत का इंग्लैंड दौरा होना है। 5 टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज से पहले टीम इंडिया को वहां विराट की अगुवाई में 3 टी-20 मैच भी खेलना है। जिसकी शुरुआत 3 जुलाई को मैनचेस्टर से होगी। दूसरी ओर कोलकाता दौरे पर आए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शफीक स्टानिकजई का कहना है कि विराट कोहली एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, अगर वह उनकी टीम के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो पूरी अफगान टीम उन्हें मिस करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed