{"_id":"5ad98ff84f1c1b9d098b5773","slug":"ipl-2018-chris-gayle-dedicates-his-century-against-srh-to-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल ने IPL 2018 का पहला शतक किया बेटी के नाम, ग्लैमरस WIFE नताशा संग जमकर करते हैं पार्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल ने IPL 2018 का पहला शतक किया बेटी के नाम, ग्लैमरस WIFE नताशा संग जमकर करते हैं पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL 2018 में गुरुवार का दिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि हुआ वही जिस बात का डर था। मोहाली में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने SRH की बखिया उधेड़ते हुए इस सीजन का पहला शतक ठोंक डाला। 'यूनिवर्सल बॉस' ने 63 गेंदों पर एक चौके और 11 छक्कों की मदद से 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। क्रिस गेल ने अपना यह शतक बेटी को समर्पित किया है।
2 of 6
अपनी धमाकेदार पारी के बाद क्रिस गेल भावुक दिखे और उन्होंने कहा, बहुत से लोगों ने सोचा कि मैं बहुत बूढ़ा हो चूका हूं, लेकिन इस पारी के बाद मेरे पास साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है। यह शतक मेरी बेटी को समर्पित है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन है. यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट है। बता दें कि गेल ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में अपना शतक सेलिब्रेट किया। गेल अपने बल्ले को दोनों हाथों के बीच लेकर झूला झूलाने लगे थे। मानो हाथों में बैट नहीं बेबी हो।
3 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी 104 रनों की नाबाद पारी के साथ ही गेल 11वें सीजन में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल के इतिहास में गेल का यह छठा शतक है। गेल ने अपने पहले 50 रन 39 गेंदों पर और दूसरे 50 रन मात्र 19 गेंदों में ही पूरा किए। गेल के नाम आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा शतक हैं, सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने छठवां शतक जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बता दें कि इस बार आईपीएल नीलामी में क्रिस गेल पहले दो राउंड में अनसोल्ड रहे थे, आखिरकार तीसरी बार में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें उनके बेस प्राइज में खरीदा था। मोहाली में शतक ठोंकते ही स्क्रीन पर क्रिस गेल की वाइफ नताशा को दिखाया गया, उनके साथ दोनों की बेबी भी थी। खूबसूरती के मामले में नताशा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की एक्ट्रसेजे को भी टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नताशा का नाम इससे पहले कभी भी मीडिया में नहीं आया, लेकिन इस मैच में पति के शतक जड़ते ही नताशा और उनकी बेटी भी छा गईं। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। नताशा को पति क्रिस गेल उनके दोस्त और परिवार के लोग ताशा कहकर बुलाते हैं। नताशा के भाई सेंट किट्स टीम के सीओओ हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।