ऋतिक और जैकलीन समेत बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के मस्त परफॉरमेंस के साथ IPL का आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का रंगारंग आगाज हुआ। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ऋतिक रोशन, जैकलीन फर्नांडिस, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन, प्रभु देवा और मीका सिंह ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने स्पेशल परफॉरमेंस देकर फैंस का दिल जीत लिया।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के धमाकेदार डांस परफॉरमेंस के साथ ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत की। धवन ने पोस्टर को चीरते हुए ग्राउंड में ग्रैंड एंट्री की। उन्होंने सबसे पहले फिल्म 'एबीसीडी' के डांस पर प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने 'चलती है क्या 9 से 12' और फिर 'स रा रा रा रा' पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
धवन ने जब 'तुझको बनाकर ले जाएंगे' फिल्म 'बद्री की दुल्हनियां' पर ठुमके लगाए तो दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वानखेड़े स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। यही नहीं, धवन ने 'लगा दूं लंका' और फिर 'तम्मा-तम्मा' पर मनमोहक डांस स्टेप्स किए। धवन ने गुलाबी रंग की वेशभूषा पहन रखी थी। इसके बाद प्रभु देवा भी वरुण के डांस में शामिल हुए और दोनों ने लाजवाब डांस करके समां बांध दिया।
प्रभु देवा को 'किंग ऑफ डांस' भी कहा जाता है। उन्होंने स्टेज को चूमते हुए एंट्री की। प्रभु देवा ने 'उर्वषी-उर्वषी' पर पहला डांस परफॉरमेंस किया। प्रभु देवा ने फिर दक्षिण भारत प्रांत के गीत पर डांस किया। चेन्नई के फैंस इस डांस को देखकर बहुत खुश हुए। इसके बाद वरुण धवन और प्रभु देवा ने एकसाथ 'मुकाबला-मुकाबला' पर डांस किया। दोनों ने पूरे जोश के साथ इस गीत पर प्रस्तुति दी। प्रभु देवा का ब्रेक डांस देखकर फैंस उत्साह से लबरेज हो गए।
-----------------------------------------------
वरुण धवन और प्रभु देवा के डांस परफॉरमेंस के बाद आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा स्टेज पर आए। उन्होंने हेलो मुंबई बोलते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस साल उनकी टीम पूरे जोश के साथ मैदान संभालेगी और आईपीएल खिताब जीतने का चौका जमाना चाहेगी।
We've won all the three titles for this wonderful crowd here. Looking forward to starting this tournament on a good note - @mipaltan Captain @ImRo45 ahead of tonight's opening game. pic.twitter.com/peSEb4422G
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2018
इसके बाद आठों टीमों के कप्तानों ने खेल भावना की कसम खाई, जिसे वीडियो द्वारा प्रसारित किया गया।
Play Hard. Play Fair.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2018
The eight captains sign the Spirit of Cricket pledge as the VIVO #IPL commences in Mumbai. pic.twitter.com/YvLJNXtfZb
-----------------------------------------------------
तमन्ना भाटिया ने बाहुबली के गीत पर रथ में सवार होते हुए स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारत प्रांत के गीत पर अपनी डांस प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने बाजे धुन छम छमा छम पिंगा दा पोरी पर परफॉरमेंस दिया।
---------------------------------------------------
मीका सिंह ने 'दमा दम मस्तकलंदर' गीत के साथ अपने परफॉरमेंस की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सलमान खान पर फिल्माया गया मशहूर गीत 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' गाकर दर्शकों को खूब झुमाया। मीका की प्रस्तुति पर वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए। किंग मीका ने 'हवा ए हवा मुझको उड़ा ले' गीत गाकर माहौल जमा दिया। जब मीका ने जुम्मे की रात है, जुम्मे की बात है गाया तो दर्शकों का रिएक्शन बेहद मजेदार रहा। जैसे ही कैमरा दर्शकों की तरफ गया तो दिखा कि सभी पूरे जोश के साथ गीत का मजा उठा रहे हैं और ठुमके लगा रहे हैं।
-----------------------------------------------------
जैकलीन फर्नांडिस ने फूलों से सजी डोली में बैठकर स्टेज पर उम्दा एंट्री की। उन्होंने सबसे पहले '100 तरह के रोग ले लूं इश्क का मर्ज क्या है' पर प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने डिस्को-डिस्को बोले सारी रात सजना पर डांस किया और फैंस को एंटरटेन किया। फिर उन्होंने जुड़वा-2 का मशहूर गीत 'ऊंची है बिल्डिंग लिफ्ट तेरी बंद है' पर लुभावनी स्टेप्स की और दर्शकों की वाह-वाही लूटी। जैकलीन के परफॉरमेंस पर दर्शकों की चीयरिंग सुनने को साफ दिख रही थी। ग्लैमरस एक्ट्रेस ने फिर 'मोहिनी, मोहिनी' पर डांस करके समां बांध दिया। उन्होंने गजब के ठुमके लगाते हुए अपने परफॉरमेंस की समाप्ति की।
--------------------------------------------------------
ऋतिक रोशन शो स्टॉपर रहे, जिन्होंने आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का आखिरी परफॉरमेंस दिया और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। ऋतिक के नाम की स्पेलिंग बोली गई, जिस पर पीछे से एक्टर ने स्टेज पर बेहद स्टाइलिश एंट्री की। सबसे पहले 'एक पल का जीना की' धुन बजी, जिस पर ऋतिक चलते हुए मेन स्टेज पर आए। फिर 'धूम मचाले' पर उन्होंने आकर्षक प्रस्तुति देकर फैंस को अपना दीवाना बना लिया। इसके बाद उन्होंने 'बावरे बावरे' पर खूबसूरत प्रस्तुति दी। सेनोरिटा गीत के जैसे ही बोल दर्शकों के कानों में पड़े, तो मैदान पर चीयरिंग सुनाई दी। ऋतिक के जोश ने इसमें चार चांद लगा दिए और गजब का डांस परफॉरमेंस फैंस को देखने को मिला। ऋतिक ने 'धूम मचाले' और 'एक पल का जीना' गीत के साथ अपना परफॉरमेंस समाप्त किया।
-----------------------------------------------------------
मीका सिंह ने फिर सभी सेलेब्रिटीज के साथ अंत में स्टेज पर आईपीएल को लेकर एक शानदार गीत गया और माहौल को खुशनुमा कर दिया। सभी स्टार्स आईपीएल-11 की थीम सॉन्ग ‘बेस्ट वर्सेज बेस्ट’ पर थिरकते हुए। इसी के साथ ओपनिंग सेरेमनी का समापन हो चुका है।