{"_id":"5ae1aff84f1c1b56098b6800","slug":"ipl-2018-rcb-captain-virat-kohli-fined-for-slow-over-rate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली को लग रहे झटके पर झटके, पहले IPL में मिली हार फिर मैच के बाद लाखों का जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली को लग रहे झटके पर झटके, पहले IPL में मिली हार फिर मैच के बाद लाखों का जुर्माना
IPL 2018 में बुधवार रात एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। अभी आरसीबी इस हार से उबर ही नहीं पाई थी कि उनके कप्तान विराट कोहली के लिए एक और बुरी खबर आ गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर बीती रात लाखों का जुर्माना ठोंका गया।
2 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘आईपीएल की आचार संहिता के संदर्भ में न्यूनतम ओवर गति का मौजूदा सत्र का उनकी टीम का यह पहला अपराध है इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’
3 of 4
आपको बता दें कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन बनाए थे। जिसके जवाब में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 34 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते सीएसके ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की जीत के हीरो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे, जिन्होंने 34 गेंदों में नाबाद 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : IPLT20
आखिरी ओवर में चेन्नई को 16 रनों की दरकार थी। ड्वेन ब्रावो (नाबाद 14) ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्के के अलावा एक रन लेकर स्ट्राइक धोनी को दी जिन्होंने चौथी गेंद पर अपने चिरपरिचित अंदाज में शानदार छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।