फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019 से जाते-जाते हुए भी रिकॉर्ड बना गए डेविड वॉर्नर, एक बड़ी गलती भी कर बैठे

Sun, 28 Apr 2019 02:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 28 Apr 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: David Warner becomes 2nd player after Chris Gayle to cross 600 runs third time in an IPL
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में IPL खेल रहे विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी स्वदेश लौटने लगे हैं। शुक्रवार रात राजस्थान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का भी आखिरी मैच था। वैसे तो अपने विदाई मैच में वॉर्नर सिर्फ 32 गेंद पर 37 रन ही बना पाए बावजूद इसके वह अपना नाम खास लिस्ट में शामिल करने में कामयाब हो जाते हैं। हालांकि इस बीच डेविड से एक गलती भी हो गई।

 

IPL 2019: David Warner becomes 2nd player after Chris Gayle to cross 600 runs third time in an IPL
स्टीव स्मिथ कैच - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्नर ने मौजूदा IPL सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। उसेन थॉमस की गेंद पर राजस्थान के कप्तान और हमवतन स्टीव स्मिथ के हाथों लपके जाने के बावजूद वॉर्नर IPL 12 में 600 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वॉर्नर कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के बाद IPL में तीसरी बार 600+ बनाने वाले बल्लेबाज बने।

IPL 2019: David Warner becomes 2nd player after Chris Gayle to cross 600 runs third time in an IPL
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई

वैसे अगर वॉर्नर अपनी 37 रन की पारी में 13 रन और जोड़ने में कामयाब हो जाते तो उनके नाम IPL में लगातार 6 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाता। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने साल 2012 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए और साल 2018 में जोस बटलर ने राजस्थान के लिए खेलते हुए लगातार पांच अर्धशतक जड़े थे। वॉर्नर ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बनते। 

IPL 2019 में वॉर्नर का प्रदर्शन
 

पहला मैच 85 vs कोलकाता
दूसरा मैच 69 vs राजस्थान
तीसरा मैच 100 vs बैंगलोर
चौथा मैच 10 vs दिल्ली
पांचावं मैच 15 vs मुंबई
छठा मैच 70 vs पंजाब
सातवां मैच 51 vs दिल्ली
आठवां मैच 50 vs चेन्नई
नौवां मैच 67 vs कोलकाता
दसवां मैच 57 vs चेन्नई
ग्यारहवां मैच 37 vs राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: David Warner becomes 2nd player after Chris Gayle to cross 600 runs third time in an IPL
डेविड वॉर्नर - फोटो : सनराइजर्स हैदरबाद ऑफिशियल पेज

वॉर्नर ने मौजूदा सीजन में खेले 11 मैच की 11 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 76.37 की औसत और 143.76 के स्ट्राइक रेट से 611 रन बनाए हैं। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर हैं और लंबे समय से वो ऑरेंज कैप पर कब्जा किए हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: David Warner becomes 2nd player after Chris Gayle to cross 600 runs third time in an IPL
डेविड वॉर्नर

राजस्थान के खिलाफ मुकाबला मौजूदा सीजन में उनका आखिरी मैच था। वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए जाने के बाद उन्हें 2 मई को विश्व कप की तैयारी के लिए शूरू हो रहे कैंप में शामिल होने के लिए स्वदेश पहुंचना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed