सब्सक्राइब करें

IPL 2019: आज कौन पहुंचेगा फाइनल? चेन्नई-दिल्ली के आंकड़ों ने खोली सच्चाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 10 May 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings who is going to win Qualifier 2
ऋषभ पंत और एमएस धोनी

अनुभवी चेन्नई और युवाओं से सजी दिल्ली के बीच आज शाम घमासान होने वाला है। फाइनल के लिए दोनों ही टीम जी-जान लगा देंगी। वैसे तो IPL के इस 12वें सीजन में दोनों ही दलों ने शानदार प्रदर्शन ही किया है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई श्रेयस अय्यर की दिल्ली पर भारी ही पड़ी है। यह हम नहीं बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। 

Trending Videos
IPL 2019: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings who is going to win Qualifier 2
पंत धोनी - फोटो : अमर उजाला

क्या कहता है इतिहास?

IPL इतिहास में चेन्नई और दिल्ली के बीच अब तक 20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान चेन्नई ने 14 तो दिल्ली ने 6 बार बाजी मारी है। मौजूदा सीजन में भी दोनों ही बार दिल्ली को चेन्नई से मुंह की खानी पड़ी। दिल्ली में हुए मैच में चेन्नई 6 विकेट से तो दूसरी बार अपने घर में 80 रन से जीत हासिल कर दिल्ली को प्वाइंट टेबल में दूसरा स्थान हासिल करने से रोक दिया था। अब एक बार फिर क्वालीफायर-2 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम दिल्ली की राह में खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings who is going to win Qualifier 2
दिल्ली बनाम चेन्नई - फोटो : अमर उजाला

रिकॉर्ड बुक पर भी एक नजर

पिछले छह मुकाबलों पर गौर किया जाए तो दिल्ली की टीम ने पांच मैच जीते हैं। जबकि चेन्नई यहां पिछड़ते नजर आती है। पिछले छह मुकाबलों में धोनी सेना सिर्फ 2 ही मैच अपने नाम कर पाई है। एलिमिनेटर में हैदराबाद को पटखनी देकर क्वालिफायर-2 में पहुंची दिल्ली के हौसले बुलंद हैं तो चेन्नई सात बार फाइनल में पहुंच चुका है उसे पता है कि ऐसे नाजुक मौकों पर दबाव कैसे झेला जाता है।

IPL 2019: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings who is going to win Qualifier 2
दिल्ली बनाम मुंबई

दोनों टीम के 5 बड़े खिलाड़ी

चेन्नई के पास जहां कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उपकप्तान सुरेश रैना, सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी फाफ डू प्लेसी और शेन वॉटसन के साथ इमरान ताहिर जैसे धुरंधर फिरकी गेंदबाज हैं तो दिल्ली के पास भी स्टार्स की कोई कमी नहीं। युवा ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ कप्तान श्रेयस अय्यर, धुआंधार शिखर धवन किसी भी दिन मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। पेसर ट्रेंट बोल्ट भी रबाडा की जगह बखूबी भर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings who is going to win Qualifier 2
दिल्ली vs चेन्नई - फोटो : अमर उजाला

दोनों टीम इस प्रकार है: 

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फाफ डू प्लेसी, शेन वॉटसन, मुरली विजय, सुरेश रैना, केदार जाधव, अंबाती रायडू, चेतन्य बिश्नोई, सैम बिलिंग्स, ध्रुव शॉरी, ऋतुराज गायकवाड़, एन जगदीशन, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, मोनु कुमार, डेविड विली, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, केएम. आसिफ और मोहित शर्मा

दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कॉलिन मुनरो, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, मनजोत कालरा, हनुमा विहारी, कॉलिन इनग्राम, ऋषभ पंत, अंकुश बैंस, क्रिस मॉरिस, जलज सक्सेना, अक्षर पटेल, बंदारू अयप्पा, सेरफाने रथरफोर्ड, अमित मिश्रा, राहुल तेवतिया, संदीप लामिछाने, हर्ष पटेल, कागिसो रबाडा, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, ईशांत शर्मा, कीमो पॉल और नाथू सिंह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed