सब्सक्राइब करें

पटना साहिब: शत्रुघ्न-रविशंकर की लड़ाई नहीं, लालू और मोदी की साख है कसौटी पर

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 10 May 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Close Contest between Ravi shankar Prasad and Satrughan Sinha on Patna Sahib
नरेंद्र मोदी-लालू यादव-रविशंकर प्रसाद-शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : Social Media

पटना साहिब लोकसभा सीट पर सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद की लड़ाई नहीं है। कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद एक ही जाति से आते हैं, इसलिए लड़ाई और भी कांटे की हो गई है। 2014 में यहां से शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की थी। लेकिन हालात कुछ ऐसे बने कि वह खुलकर भाजपा विरोध में आ गए। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने यहां से रविशंकर प्रसाद को टिकट दे दिया। सिन्हा के सामने राजद और कांग्रेस में जाने का विकल्प था। महागठबंधन के बाद सीट कांग्रेस के खाते में आई तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए। अब यहां राजद प्रमुख लालू प्रसाद का प्रभाव और मोदी फैक्टर की साख कसौटी पर है।

Trending Videos
Lok Sabha Chunav 2019: Close Contest between Ravi shankar Prasad and Satrughan Sinha on Patna Sahib
शत्रुघ्न सिन्हा-रविशंकर प्रसाद

पटना साहिब सीट देश की उन चुनिंदा सीटों में एक हैं जहां कायस्थ मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा ने इस सीट पर पार्टी से असंतुष्ट रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट इस बार काट दिया और उन्हीं की जाति से संबंध रखने वाले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Close Contest between Ravi shankar Prasad and Satrughan Sinha on Patna Sahib
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

पटना साहिब सीट का गठन वर्ष 2008 में नए परिसीमन के तहत हुआ था। इसके बाद से यहां पर दो लोकसभा चुनाव हुए हैं। दोनों ही बार भाजपा के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा सांसद चुने गए ।

Lok Sabha Chunav 2019: Close Contest between Ravi shankar Prasad and Satrughan Sinha on Patna Sahib
नरेंद्र मोदी-लालू यादव - फोटो : Social Media

पटना साहिब में लोगों का मानना है कि चुनाव में तो ऐसा है कि वोट पड़ने के बाद ही कुछ कह सकते हैं, लेकिन इस सीट पर फूल (भाजपा) मजबूत है । वैसे भी लालू जी बिहार के नेता हैं और मोदी जी देश के। ये राय सिर्फ कुछ लोगों की नहीं है। बांकीपुर, कुम्भरार से लेकर पटना साहिब तक एक बड़े वर्ग की यही राय है।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Close Contest between Ravi shankar Prasad and Satrughan Sinha on Patna Sahib
लाइन में खड़ें मतदाता

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पटना साहिब सीट पर जातीय समीकरण के आधार पर कायस्थों का दबदबा रहा है। लगभग पांच लाख से ज्यादा कायस्थों के अलावा यहां यादव और राजपूत मतदाताओं की भी खासी संख्या है। सामान्य तौर पर यहां के कायस्थ वोटरों का झुकाव भाजपा की तरफ माना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed