सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee on Vote Counting in Bengal Election Commission Acting Arbitrarily TMC Workers stay united

Mamata Banerjee: बंगाल में मतगणना के बीच CM ममता बोलीं- मनमानी कर रहा चुनाव आयोग, डटे रहें TMC कार्यकर्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Mon, 04 May 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा से काफी अंतर से पिछड़ी तृणमूल कांग्रेस अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। पार्टी अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी ने दावा किया है कि अंतिम नतीजों की घोषणा होने पर टीएमसी विजयी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हताश न होने की अपील की है।

CM Mamata Banerjee on Vote Counting in Bengal Election Commission Acting Arbitrarily TMC Workers stay united
सीएम ममता बनर्जी के बयान का अंश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पिछड़ने और सत्ता से बेदखली के संकेतों के बीच पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक अहम बयान जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जारी वीडियो में उन्होंने पार्टी के चुनाव अभिकर्ताओं (एजेंट्स) और उम्मीदवारों को किसी भी हालत में मतगणना स्थल न छोड़ने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका और केंद्रीय बलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कई आरोप लगाए हैं।

Trending Videos


रुझानों के बीच सीएम ममता बनर्जी का दावा
शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिल रही प्रचंड बहुमत और मतगणना के करीब छह घंटे बाद 190 से अधिक सीटों पर बढ़त को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ये अनुमानित स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम जीत तृणमूल कांग्रेस की ही होगी
उन्होंने नतीजों की आधिकारिक घोषणा तक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्रों पर डटे रहने की अपील की। सीएम ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही वे अंदेशा जता चुकी थीं कि शुरुआत के दो-तीन राउंड की गिनती में भाजपा को आगे और टीएमसी को पीछे दिखाया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेताओं का हौसला बढ़ाते हुए स्पष्ट किया कि शुरुआती रुझानों से हताश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि अंतिम जीत तृणमूल कांग्रेस की ही होगी।

मतगणना रोकने और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि राज्य में कई जगहों पर महज दो-तीन राउंड की गिनती के बाद बिना तार्किक औचित्य बताए मतगणना रोक दी गई है। चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया में मनमानी कर रहा है। उन्होंने एक बार फिर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा उठाते हुए एक बार फिर दोहराया कि पहले से ही गड़बड़ी हो रही है ऐसे में चुनाव की पारदर्शिता पर संदेह है।

केंद्रीय बलों की भूमिका पर सवाल
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे केंद्रीय बलों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहा है। ममता बनर्जी के मुताबिक केंद्रीय बलों के जोर पर भय दिखाया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर ज्यादती और अत्याचार के अलावा कार्यालयों में तोड़फोड़ भी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के दफ्तरों को निशाना बनाया जा रहा है।
ममता के मुताबिक बंगाल पुलिस बल स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहा है। राज्य की पुलिस दबाव में काम करने के लिए मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed