सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Election Results 2026 Kolathur Seat CM Stalin DMK TVK Candidate VS BABU margin hindi news updates

VS Babu: जिस DMK से पहली बार विधायक बने, उसी के प्रमुख को हराया; कौन हैं सीएम स्टालिन को हराने वाले वीएस बाबू?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Pavan Updated Mon, 04 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को टीवीके प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि, वीएस बाबू ने 8795 वोटों से डीएमके प्रमुख को हराया है। अभिनेता-राजनेता विजय की तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक राजनीतिक पदार्पण करने जा रही है। मतगणना के रुझानों के अनुसार, टीवीके 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Tamil Nadu Election Results 2026 Kolathur Seat CM Stalin DMK TVK Candidate VS BABU margin hindi news updates
एमके स्टालिन, मुख्यमंत्री, तमिलनाडु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विधानसभा चुनाव हार गए हैं। कोलाथुर सीट से टीवीके प्रत्याशी वीएस बाबू ने उन्हें मात दी है। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक छह राउंड की गिनती के बाद से वीएस बाबू सीएम स्टालिन से आगे निकले थे। इसके बाद से वीएस बाबू कभी पिछड़े नहीं और सीएम स्टालिन पर बढ़त बनाएं रखी।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - विजय पदार्पण के साथ ही सत्ता के करीब: 8 ग्राम सोना मुफ्त जैसे वादों से द्रविड़ किला फतह, मिलेगा कांटों भरा ताज

कितने वोटों के अंतर से हारे सीएम स्टालिन?
राज्य के कोलाथुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे सीएम एमके स्टालिन को 74 हजार 202 वोट मिले हैं, जबकि टीवीके प्रत्याशी वीएस बाबू (82 हजार 997) ने उनसे 8795 ज्यादा वोट हासिल किया है। वहीं तीसरे नंबर पर एआईएडीएमके के प्रत्याशी पी. संथाना कृष्णन को 18 हजार 430 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Result 2026: अगर TVK को नहीं मिला बहुमत तो कौन आएगा विजय के साथ? तमिलनाडु में गठबंधन की सियासत तेज

तमिलनाडु में राजनीतिक दलों की मौजूदा स्थिति
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शाम पांच बजे तक टीवीके 109 पर बढ़त बनाए हुए हैं और 15 सीटें जीत चुकी है है। डीएमके 60 सीटों पर और एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सत्तारूढ़ डीएमके के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि उसके करीब 15 कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की हार भी शामिल हैं। हालांकि, उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से शुरुआती पिछड़ने के बाद मामूली बढ़त हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed