फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कागिसो रबाडा का खुलासा, बताया सुपर ओवर में क्यों डाला यॉर्कर

Sun, 31 Mar 2019 04:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019: kagiso rabada says I backed myself to bowl yorkers, dc vs kkr
kagiso rabada

दिल्ली के तेज गेंदबाजकागिसो रबाडा ने सुपर ओवर में कोलकाता पर आईपीएल मैच में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि आंद्रे रसेल जैसे बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी के खिलाफ धीमी गेंदे और बाउंसर डालना 'जुआ खेलने' की तरह होता जिसे वह आसानी से सीमा रेखा के पार भेज सकते थे इसलिए उनके खिलाफ यॉर्कर का सहारा लेना बेहतर था।  भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने आंद्रे रसेल का विकेट उखाड़ने वाले कासिगो रबाडा की यॉर्कर गेंद को 'आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ' गेंद करार दिया।    

ipl 2019: kagiso rabada says I backed myself to bowl yorkers, dc vs kkr
दिल्ली बनाम कोलकाता - फोटो : सोशल मीडिया

जीत के लिए 186 रन के विशाल लक्ष्य के करीब पहुंचकर दिल्ली कुलदीप यादव के आखिरी ओवर में छह रन नहीं बना सकी। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा और मैच सुपर ओवर तक खिंचा। सुपर ओवर में दिल्ली की टीम सिर्फ दस रन बना सकी लेकिन इस छोटे लक्ष्य का बचाव करने को लेकर रबाडा आत्मविश्वास से भरे थे। 

ipl 2019: kagiso rabada says I backed myself to bowl yorkers, dc vs kkr
rabada - फोटो : social media

उन्होंने शनिवार को खेले गये मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम सोच रहे थे कि हमें कैसी गेंदबाजी करनी चाहिए। हम बाउंसर कर सकते थे। हम धीमी गेंद का सहारा ले सकते थे लेकिन यह जुआ खेलने की तरह होता। ऐसे में मुझे लगा कि आज यार्कर करना ही सही रहेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019: kagiso rabada says I backed myself to bowl yorkers, dc vs kkr
कागिसो रबाडा - फोटो : file photo

रबाडा का यह फैसला सही साबित हुआ और उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज रसेल का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। उन्होंने कहा, 'अपने रन अप की शुरुआत में मैं सोच रहा था कि क्या मैं लेंथ बाल करूं, क्योंकि रसेल फुल लेंथ गेंद पर आसानी से बड़ा शाट खेलते है। लेकिन फिर मैंने दो यार्कर डालने का मन बनाया।' 

विज्ञापन
ipl 2019: kagiso rabada says I backed myself to bowl yorkers, dc vs kkr
दिल्ली बनाम कोलकाता - फोटो : pti

रबाडा ने कई महान गेंदबाजों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे यॉर्कर से बल्लेबाजों का अचंभित करते थे। उन्होंने कहा, 'अगर आप देखें तो (कर्टली) एम्ब्रोस, (वसीम) अकरम, वकार यूनुस विकेट लेने और बल्लेबाजों को चौकाने के लिए यार्कर का इस्तेमाल करते थे। बल्लेबाजों को पता होता था कि यार्कर गेंद आने वाली है लेकिन फिर भी वे कुछ नहीं कर पाते थे। लसिथ मलिंगा और जसप्रित बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए यार्कर स्वाभाविक गेंद हैं। लेकिन आप अभ्यास के साथ इस कला को विकसित कर सकते है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed