फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: कौन जीतेगा आज का मैच, बैंगलोर-कोलकाता में किसका पलड़ा भारी?

Fri, 05 Apr 2019 03:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Apr 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Royal challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, statics prediction of match
आरसीबी बनाम कोलकाता

इंडियन टी-20 लीग का 17वां मैच शुक्रवार को बैंगलोर और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। अपने पिछले चारों ही मुकाबलों में हार मिलने के बाद 'विराट सेना' होम ग्राउंड पर जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी की पूरी कोशिशें करेगी। बैंगलोर जहां पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 8वें पायदान पर है तो तीन मैच में 2 जीत एक हार के साथ दिनेश कार्तिक की कोलकाता चौथे स्थान पर है।

IPL 2019: Royal challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, statics prediction of match
बैंगलोर बनाम कोलकाता

दोनों टीम के बीच ऐसा है रिकॉर्ड

बैंगलोर और कोलकाता के बीच इंडियन टी-20 लीग में कुल 23 मैच खेले गए हैं। जहां बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं वहीं कोलकाता 14 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुके हैं। बात अगर चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीम ने 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें बैंगलोर को चार तो कोलकाता को छह में जीत हासिल हुई है।

IPL 2019: Royal challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, statics prediction of match
बैंगलोर बनाम कोलकाता

दोनों टीमों के पास हैं ये बड़े खिलाड़ी

बैंगलोर में विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमेयर, नाथन कोल्टर नाइल, पार्थिव पटेल, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोईन अली सरीखे खिलाड़ी हैं। वहीं कोलकाता के पास दिनेश कार्तिक, नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल जैसे खूंखार बल्लेबाज और लॉकी फर्ग्युसन, सुनील नरेन, कुलदीप यादव और पीयूष चावला जैसे गेंदबाज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Royal challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, statics prediction of match
- फोटो : TWITTER
दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

बैंगलोर: 
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पडिक्कल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरिक क्लासेन, पवन नेगी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, प्रियास बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउथी।

कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नारायण, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, नितीश राणा, निखिल नाइक, जो डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वॉरियर, संदीप वारियर कृष्णा, लॉकी फर्ग्यूसन, हैरी गुरने, केसी करियप्पा और यार पृथ्वीराज।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed