फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: राजस्थान को 10 लाख का पड़ा बेन स्टोक्स का 1 रन

Sun, 28 Apr 2019 04:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 28 Apr 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Single run by Ben stokes costs 10 lack rupees to Rajasthan Royals
बेन स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के लिए अबतक इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन साधारण ही रहा। पहले सीजन की विजेता रही राजस्थान पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान में न आने के लिए संघर्ष कर रही है। प्ले ऑफ के रास्ते भी कठिनाई भरे साबित हो रहे हैं। इसकी असल वजह है विदेशी खिलाड़ियों का फीका खेल।

IPL 2019: Single run by Ben stokes costs 10 lack rupees to Rajasthan Royals
बेन स्टोक्स - फोटो : Social media

अबतक खेले गए 12 मुकाबलों में से 10 अंकों के साथ टीम अभी छठे स्थान पर हैं। इस टीम ने विदेशी खिलाड़ियों पर जो भारी रकम खर्च की उसका टीम को लाभ नहीं मिल पाया है। खासतौर पर बेन स्टोक्स। टीम मैनेजमेंट ने स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में रिटेन किया था।

IPL 2019: Single run by Ben stokes costs 10 lack rupees to Rajasthan Royals
बेन स्टोक्स

राजस्थान को उनसे हरफनमौला खेल की उम्मीद थी, लेकिन स्टोक्स पूरे टूर्नामेंट भर अपना फार्म ही तलाशते रह गए, इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने महज 9 मैच ही खेले। जहां 20.50 की लचर औसत से 123 रन बनाए। वे 11.22 की औसत से 6 विकेट लेने में सफल हुए। इस लिहाज से देखा जाए तो राजस्थान को स्टोक्स का 1 रन 10 लाख रुपए से ज्यादा का पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Single run by Ben stokes costs 10 lack rupees to Rajasthan Royals
बेन स्टोक्स - फोटो : Cricbuzz

स्टोक्स आगामी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे, इसके चलते उन्हें IPL का अभियान बीच में ही छोड़कर जल्दी स्वदेश लौटना पड़ा। वे ट्रेनिंग कैंप के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में खेलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed