{"_id":"5cce8165bdec22071e6d4ca1","slug":"ipl-2019-virat-kohli-and-ab-de-villiers-feels-guilty-after-end-of-this-disappointing-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते दिल जीत गए विराट कोहली, डीविलियर्स के साथ बैंगलोर के फैंस से मांगी माफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जाते-जाते दिल जीत गए विराट कोहली, डीविलियर्स के साथ बैंगलोर के फैंस से मांगी माफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 05 May 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली की टीम बैंगलोर का मौजूदा IPL में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बैंगलोर काफी पहले ही अगर-मगर के खेल में उलझ गई थी। पहले उसने छह मैच लगातार गंवाएं और उसके बाद पहली जीत हासिल की। फिर एक मैच और गंवाया और टीम बाहर होने की स्थिति में आ गई, लेकिन यहां बाकी टीमों की हार जीत ने बैंगलोर को प्लेऑफ में बनाए रखा।
2 of 8
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने भी काफी जोर लगाया और लगातार तीन मैच जीते। इसके बाद दिल्ली ने उसे हराकर एक बड़ा झटका दे दिया। इसके बाद भी रही सही कसर राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में बारिश ने पूरी कर दी। शनिवार रात आखिरी मैच में हैदरबाद को हराकर टीम दूसरे हाफ के प्रदर्शन में कुछ हद तक ठीक कर पाई।
3 of 8
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
शनिवार को हैदराबाद को चार विकेट से हराने के बाद कोहली ने कहा, ‘अगर हम दूसरे हाफ पर ध्यान लगाएं तो हम पहले हाफ में भी इसी तरह का प्रदर्शन चाहते थे। अपने पहले छह मैच गंवाने के बाद IPL जैसे टूर्नामेंट में वापसी करना बेहद मुश्किल होता है। इस सत्र से हमें काफी कुछ सीखना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों ने जिस तरह चीजों को बदला और हमने दूसरे हाफ में जिस तरह का क्रिकेट खेला उससे हम खुश हैं। हमारी मानसिकता सही रखने के लिए टीम प्रबंधन को काफी श्रेय जाता है।’
विज्ञापन
5 of 8
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक IPL खिताब जीतने में नाकाम रही बैंगलोर की टीम लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, लेकिन कोहली ने कहा कि सत्र के दूसरे हाफ में कहीं बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें अपनी टीम पर गर्व है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।