आईपीएल 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दुबई के लिए रवना हो गई है। टीम के कई खिलाड़ियों ने यात्रा के दौरान की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आईपीएल के लिए सबसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब यूएई पहुंच रही है। अब बाकी टीमें भी दुबई के लिए रवाना होंगी।
IPL के लिए सबसे पहले दुबई रवाना हुई KXIP की टीम, खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद शमी ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अपने मुंडे दुबई के लिए उड़ान भरते हुए।' शमी के अलावा पंजाब ने भी अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के युवा खिलाड़ी हरप्रीत बरार और अर्शदीप सिंह उड़ान भरने से पहले मस्ती कर रहे हैं।
Harpreet paaji is making an important announcement, please listen to it carefully. 😋🔊#SaddaPunjab #IPL2020 pic.twitter.com/Zem9cQdwTP
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किंग्स की टीम ने नई दिल्ली से दुबई के लिए यह उड़ान ली। सभी खिलाड़ियों ने मास्क पहने हुए हैं। 19 सितंबर से लीग की शुरुआत हो रही है। इस बार यह लीग बायो-सिक्योर बबल में खेली जाएगी।
Apne munde 🦁flying to Dubai ✈️ @kxipofficial @mandeeps12 @deepakhooda30
A post shared by Mohammad Shami , محمد الشامي (@mdshami.11) on
किंग्स इलेवन पंजाब की कमान इस बार केएल राहुल के हाथों में है। मालूम हो कि पिछली बार जब आईपीएल के कुछ मैच यूएई में खेल गए थे, तब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक भी मैच नहीं हारी थी। साल 2014 में आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच ही यूएई में खेले गए थे।