{"_id":"5f3e32a06995c1126e26d39b","slug":"harley-davidson-may-shut-operations-in-india-due-to-poor-sales-report-harley-davidson-latest-news-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत से बोरिया-बिस्तर समेट सकती है मशहूर अमेरिकी बाइक कंपनी Harley Davidson, ये है वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत से बोरिया-बिस्तर समेट सकती है मशहूर अमेरिकी बाइक कंपनी Harley Davidson, ये है वजह
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2020 01:51 PM IST
सार
अगर Harley-Davidson वाकई भारत में काम समेटती है तो डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से हार्ले-डेविडसन भारत में परिचालन बंद करने वाली दूसरी वाहन निर्माता कंपनी होगी।
विज्ञापन
1 of 5
Harley Davidson
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाई एंड क्रूजर बाइक बनाने वाली कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) भारतीय बाजार में कदम रखने के 10 वर्षों के बाद कम बिक्री और भविष्य में भी अपनी बाइक्स के लिए बेहतर मांग को नहीं देखते हुए भारत में अपने असेंबली ऑपरेशंस को बंद करने पर विचार कर रही है। द हिंदू में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
2 of 5
Harley Davidson Street 750
- फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की मशहूर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने सलाहकारों के माध्यम से कुछ ऑटोमोबाइल निर्मताओं को हरियाणा के बावल में स्थित अपनी लीज पर ली गई असेंबली प्लांट के उपयोग के लिए एक संभावित आउटसोर्सिंग व्यवस्था के लिए कुछ लोगों को भेजा है।
असेंबली को बंद करने का फैसला मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया प्रशांत के कुछ हिस्सों, जहां "कंपनी को ज्यादा बिक्री और विकास की क्षमता नजर आ रही है", के बारे में 50 बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी रिवायर रणनीति के मुताबिक है।
3 of 5
Harley Davidson
- फोटो : For Reference Only
पिछले महीने अपने दूसरी तिमाही के परिणामों के साथ एक बयान में, हार्ले- डेविडसन ने कहा, "कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बाहर निकलने की योजना का मूल्यांकन कर रही है, जहां उत्पादन और लाभ भविष्य की रणनीति के अनुरूप निरंतर निवेश का समर्थन नहीं करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Harley Davidson Forty Eight Special
- फोटो : For Reference Only
उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि हार्ले-डेविडसन इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष में 2,500 से कम यूनिट्स की बिक्र कर पाई। अगर कंपनी वाकई यहां काम समेटती है तो डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से हार्ले-डेविडसन भारत में परिचालन बंद करने वाली दूसरी वाहन निर्माता कंपनी होगी। जनरल मोटर्स ने अपने घरेलू परिचालन को समेट कर 2017 में अपने गुजरात प्लांट को बेच दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Harley Davidson Livewire Electric Bike
- फोटो : For Reference Only
कंपनी ने भारत के लिए अपनी तत्काल योजनाओं पर टिप्पणी के लिए हिंदू के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और एक बाहरी प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी "अटकलों पर टिप्पणी नहीं करती है"।
उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि हार्ले-डेविडसन इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष में 2,500 से कम यूनिट्स बेचीं और अप्रैल-जून 2020 के बीच सिर्फ 100 बाइक्स की बिक्री की, जिससे भारत उसके सबसे खराब प्रदर्शन वाले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।