{"_id":"5ec64084748cf46a0809c6ce","slug":"ipl-2020-possible-with-international-stars-after-monsoon-says-bcci-ceo-rahul-johari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL और भारत में क्रिकेट की वापसी पर BCCI के सबसे बड़े अधिकारी का बयान आया है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL और भारत में क्रिकेट की वापसी पर BCCI के सबसे बड़े अधिकारी का बयान आया है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 May 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी ने कहा है कि गंभीर क्रिकेट गतिविधियां मानसून के बाद ही शुरू हो पाएंगी, लेकिन वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर ‘आशावादी’ हैं। जोहरी ने दोहराया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च है और कोविड-19 महामारी के कारण अभूतपूर्व सुरक्षा संकट के बीच यह फैसला व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर छोड़ा जाना चाहिए कि उनके लिए सर्वश्रेष्ठ क्या है।
2 of 6
rahul johri
ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी मीडिया द्वारा बुधवार को आयोजित वेबिनार के दौरान जोहरी ने कहा, ‘प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा पर फैसला करने का अधिकार है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। इस पूरे मामले में भारत सरकार हमारा मार्गदर्शन करेगी, हम सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे... व्यावहारिक रूप से गंभीर क्रिकेट गतिविधियां मानसून के बाद ही शुरू हो पाएंगी।’
3 of 6
वर्ल्ड टी-20 2020
- फोटो : ट्विटर
भारत में मानसून जून से सितंबर तक रहता है। इस तरह की अटकलें हैं कि अगर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित किया जाता है तो आईपीएल का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में किया जा सकता है। जोहरी ने कहा, ‘उम्मीद करते हैं कि चीजों में सुधार होगा तथा और अधिक विकल्प मिलेंगे जो हमारे नियंत्रण में होंगे और हम इसके अनुसार फैसले करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
आईपीएल के संदर्भ में जोहरी ने कहा कि वह सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट कराने के पक्ष में नहीं है जो सुझाव महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी के कारण दिया गया था, लेकिन उन्होंने कई समस्याओं की जानकारी दी जिनका सामना संक्रमण के खतरे को न्यूनतम करने के लिए नए सुरक्षा नियमों का पालन करने के कारण करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘आईपीएल का मजा ही यह है कि दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यहां आकर खेलते हैं और सभी इस महत्व को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेशक यह चरण दर चरण चलने वाली प्रक्रिया होगी इसलिए आप कल ही चीजों के सामान्य होने की उम्मीद नहीं कर सकते।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।