Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022: 12 Young players and debutants performing brilliantly in current season, getting appreciation and praises
{"_id":"6254139945d4e57d1717b667","slug":"ipl-2022-12-young-players-and-debutants-performing-brilliantly-in-current-season-getting-appreciation-and-praises","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Future XI: बदोनी से लेकर रावत और नालकंडे तक, इन 11 युवा खिलाड़ियों ने चौंकाया, दिग्गजों पर पड़े भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Future XI: बदोनी से लेकर रावत और नालकंडे तक, इन 11 युवा खिलाड़ियों ने चौंकाया, दिग्गजों पर पड़े भारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:17 AM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का खेल जारी है। दो हफ्ते से ज्यादा गुजर चुके हैं और इस दौरान 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 10 टीमों के बीच जारी टी-20 की जंग में कई युवा खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया है। अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की तरफ से खेल रहे कुल 12 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस बार डेब्यू करते हुए अपनी छाप छोड़ी है
विज्ञापन
1 of 13
आयुष बदोनी, अनुज रावत और दर्शन नालकंडे
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का खेल जारी है। दो हफ्ते से ज्यादा गुजर चुके हैं और इस दौरान 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 10 टीमों के बीच जारी टी-20 की जंग में कई युवा खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया है। अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की तरफ से खेल रहे कुल 12 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस बार डेब्यू करते हुए अपनी छाप छोड़ी है और अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। आइए जानते हैं उस सभी धुरंधरों के बारे में जिन्हें भविष्य का खिलाड़ी बताया जा रहा है...
आयुष बदोनी
2 of 13
आयुष बदोनी
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी ने सबसे अधिक प्रभावित किया है। 22 साल के आयुष को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 लाख रुपये की उनकी बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने आईपीएल के छोटे से सफर में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक पांच मैच खेले हैं और इस दौरान 35.67 की औसत और 148.61 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं। इसमें वह दो बार नाबाद भी रहे हैं और एक बार अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने इस दौरान आठ चौके और छह छक्के भी लगाए हैं।
अनुज रावत:
3 of 13
अनुज रावत
- फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस बार अनुज रावत को मौका दिया और उनसे पारी की शुरूआत कराई। 22 वर्षीय अनुज को बैंगलोर ने मेगा ऑक्शन में 3.4 करोड़ रूपये में खरीदा। विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए शुरु के कुछ मुकाबले अच्छे नही रहे लेकिन उन्होंने चौथे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47 गेंदों में 66 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। वह इस सीजन में अभी तक चार मैचों में 28.25 की औसत और 120.21 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक वर्मा:
4 of 13
तिलक वर्मा
- फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस को इस सीजन में शुरू के चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उस तिलक वर्मा के रूप में एक शानदार युवा खिलाड़ी मिला है। 19 साल के तिलक को 1.7 करोड़ रूपये में खरीदा था। उन्होंने अब तक चार मैचों में 40.33 की औसत और 155.13 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वह इस दौरान नौ चौके और सात छक्के लगा चुके हैं।
विज्ञापन
अभिनव मनोहर:
5 of 13
अभिनव मनोहर सदरंगानी
- फोटो : twitter@IPL
गुजरात टाइटंस ने 27 साल के अभिनव मनोहर सदरंगानी को अपने साथ जोड़ा है। टीम ने उन्हें 2.6 करोड़ की मोटी रकम दी और नीलामी में खरीदा। अभिनव को सीजन में अधिक मौके नहीं मिले लेकिन पहले मैच में ही उन्होंने जीताऊ पारी खेली। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में सात गेंदों में 15 रन की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत में अहम यौगदान दिया। अभिनव ने अभी तक तीन मैचों में 9 गेंद खेली है और इसमें 16 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 177.78 की रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।