Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022 LSG vs RCB Records: Most sixes conceded by Royal Challengers Banglore team in an IPL edition; bad record in the name of Krunal Pandya Mohammad Siraj and Wanindu Hasranga
{"_id":"628f12b63ddaf02dd01c1f09","slug":"ipl-2022-lsg-vs-rcb-records-most-sixes-conceded-by-royal-challengers-banglore-team-in-an-ipl-edition-bad-record-in-the-name-of-krunal-pandya-mohammad-siraj-and-wanindu-hasranga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LSG vs RCB Records: आरसीबी के खिलाफ इस सीजन लगे सबसे ज्यादा छक्के, क्रुणाल और हसरंगा के नाम दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs RCB Records: आरसीबी के खिलाफ इस सीजन लगे सबसे ज्यादा छक्के, क्रुणाल और हसरंगा के नाम दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 May 2022 11:28 AM IST
सार
बैंगलोर के गेंदबाजों ने इस सीजन 137 छक्के खाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम था। उन्होंने 2018 में 135 छक्के खाए थे। तीसरे नंबर पर 131 छक्कों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (2018) और चौथे नंबर पर 128 छक्के के साथ राजस्थान रॉयल्स (2020) है।
आईपीएल 2022 में कोलकाता में खेले गए पहले और एकमात्र एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को 14 रन से हरा दिया। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने। हालांकि, आरसीबी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है। आरसीबी के नाम इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लुटाने का रिकॉर्ड बना है। इस सीजन अब तक कुल 1037 छक्के लगे हैं। इसके 13.21 फीसद छक्के आरसीबी टीम के खिलाफ लगे हैं।
बैंगलोर के गेंदबाजों ने इस सीजन 137 छक्के खाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम था। उन्होंने 2018 में 135 छक्के खाए थे। तीसरे नंबर पर 131 छक्कों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (2018) और चौथे नंबर पर 128 छक्के के साथ राजस्थान रॉयल्स (2020) है। हालांकि, आरसीबी की टीम ने एलिमिनेटर में डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की और लखनऊ को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाली टीम
छक्के खाए
टीम
साल
137
RCB
2022
135
KKR
2018
131
CSK
2018
128
RR
2020
Trending Videos
2 of 4
वनिंदु हसरंगा और मोहम्मद सिराज
- फोटो : IPL/BCCI
किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने के मामले में आरसीबी के दो गेंदबाजों टॉप चार में आ गए हैं। आईपीएल 2022 से पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है, जब एक ही टीम के दो गेंदबाजों ने एक सीजन में 28 या इससे ज्यादा छक्के खाए हों। इस सीजन में मोहम्मद सिराज और वनिंदु हसरंगा ने 28-28 छक्के खाए हैं। क्वालिफायर-2 में इनकी गेंदों पर एक भी छक्का लगा तो यह ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर लेंगे। ब्रावो ने 2018 में चेन्नई से खेलते हुए 29 छक्के खाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
इसके अलावा लखनऊ के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के नाम भी एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस सीजन पावरप्ले में उनका दूसरा सबसे खराब इकोनॉमी रेट रहा है। क्रुणाल ने आईपीएल 2022 में 10.37 के इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। वे इस सीजन पावरप्ले में 10 की इकोनॉमी से रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले गुजरात टाइटंस के अल्जारी जोसेफ ने 10.55 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। वहीं, बैंगलोर के सिराज तीसरे नंबर पर हैं। उनका पावरप्ले में इकोनॉमी रेट 9.80 का रहा है।
आईपीएल 2022 में पावरप्ले में 8+ की इकोनॉमी से रन लुटाने वाले गेंदबाज
इकोनॉमी रेट
गेंदबाज
टीम
10.55
अल्जारी जोसेफ
गुजरात टाइटंस
10.37
क्रुणाल पांड्या
क्रुणाल पांड्या
9.80
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज
9.61
यश दयाल
यश दयाल
9.36
टी नटराजन
टी नटराजन
4 of 4
मोहसिन खान
- फोटो : IPL/BCCI
वहीं, इस सीजन लखनऊ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस साल पारी के पहले ओवर में आठ बार गेंदबाजी की है। इन आठ ओवर्स में मोहसिन ने दो मेडन फेंके हैं। इसके साथ ही दो विकेट भी चटकाए हैं। इनमें बाबा इंद्रजीत, वेंकटेश अय्यर और फाफ डुप्लेसिस का विकेट शामिल है। पहले ओवर में गेंदबाजी करते हुए मोहसिन का इकोनॉमी रेट 3.75 का रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।