{"_id":"657adbd928903bc5070de079","slug":"ipl-2024-shreyas-iyer-again-becomes-the-captain-of-kolkata-knight-riders-nitish-rana-vice-captain-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: श्रेयस अय्यर के पास लौटी कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी, नीतीश राणा को मिली यह जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: श्रेयस अय्यर के पास लौटी कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी, नीतीश राणा को मिली यह जिम्मेदारी
Thu, 14 Dec 2023 04:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 14 Dec 2023 04:29 PM IST
सार
श्रेयस ने सितंबर में एशिया कप से टीम में वापसी की थी। हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में उन्होंने चौथे नंबर पर अहम योगदान दिया। अय्यर ने 11 पारियों में 66.25 की औसत से दो शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से 530 रन बनाए।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। उससे पहले दो बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यस आगामी सीजन में टीम की कमान संभालेंगे। वह 2023 सीजन में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह नीतीश राणा ने कप्तानी की थी।
गुरुवार (14 दिसंबर) को कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रबंधन ने श्रेयस अय्यर को फिर से कप्तानी सौंपनी की घोषणा की। इस सीजन में नीतीश राणा उपकप्तान होंगे। अय्यर चोट के कारण सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने लंदन में सर्जरी करवाई थी।
वेंकी मैसूर ने की अय्यर की तारीफ
फ्रेंचाइजी के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि वह खुश हैं कि अय्यर वापस आ गए हैं और कप्तानी संभालनी के लिए पूरी तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की है और जिस तरह का फॉर्म उन्होंने दिखाया है, वह उनके मेहनत का प्रमाण है।
विज्ञापन
विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन
श्रेयस ने सितंबर में एशिया कप से टीम में वापसी की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में मोहाली में 86 गेंदों में शतक के साथ फॉर्म में वापसी की। हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में उन्होंने चौथे नंबर पर अहम योगदान दिया। अय्यर ने 11 पारियों में 66.25 की औसत से दो शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से 530 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
नीतीश राणा की कप्तानी में कोलकाता की टीम पिछले सीजन में सातवें स्थान पर रही थी। श्रेयस ने फिर से कप्तानी मिलने के बाद कहा, ''मेरा मानना है कि पिछले सीजन में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें चोट के कारण मेरी अनुपस्थिति भी शामिल थी। नीतीश ने न केवल मेरी जगह भरने के लिए बल्कि अपने सराहनीय नेतृत्व के साथ भी बहुत अच्छा काम किया। मुझे खुशी है कि केकेआर ने उन्हें उप-कप्तान बनाया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इससे नेतृत्व समूह मजबूत होगा।"