फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: नीलामी से पहले शीर्ष परिषद का बड़ा फैसला, इतने खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी टीमें, पर्स में भी बढ़ोतरी

Sat, 28 Sep 2024 10:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Sep 2024 10:23 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने शनिवार को खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलेंगे।

विज्ञापन
IPL 2025: Governing Council meeting ends, franchises get the right of five retentions and one RTM, know
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले शीर्ष परिषद की बैठक शनिवार को बेंगलुरु में हुई। इस बैठक में रिटेंशन सहित कई अन्य मुद्दों पर निर्णय लिया गया है। शीर्ष परिषद ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को पिछली टीमों में से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है। इसमें नीलामी में एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा। 2022 में आयोजित पिछली मेगा नीलामी में एक टीम को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी।
IPL 2025: Governing Council meeting ends, franchises get the right of five retentions and one RTM, know
जय शाह - फोटो : twitter
सैलरी कैप में इजाफा 
कोई भी फ्रेंचाइजी छह में से भारतीय और विदेशी मिलाकर अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन कर सकेगी। यानी अगर किसी टीम ने पांच कैप्ड खिलाड़ी लिया है तो उसे छठा खिलाड़ी अनकैप्ड रिटेन करना होगा। वहीं, आईपीएल 2025 के लिए नीलामी पर्स में भी बढ़ोत्तरी की गई है और इसे बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कुल सैलेरी कैप में अब नीलामी पर्स, इंक्रीमेंटल परफोर्मेंस पे और मैच फीस शामिल होगी। इससे पहले, नीलामी पर्स और इंक्रीमेंटल परफोर्मेंस पे मिलाकर 110 करोड़ रुपये का सैलेरी कैप था। 2026 में यह बढ़कर 151 करोड़ और 2027 में 157 करोड़ रुपये का होगा।  
 

 
IPL 2025: Governing Council meeting ends, franchises get the right of five retentions and one RTM, know
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
बीसीसीआई ने मैच फीस का किया एलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने शनिवार को खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलेंगे। वहीं, सभी लीग मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Governing Council meeting ends, franchises get the right of five retentions and one RTM, know
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
शाह ने लिखा, आईपीएल में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं। एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक फ्रैंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।
विज्ञापन
IPL 2025: Governing Council meeting ends, franchises get the right of five retentions and one RTM, know
आईपीएल - फोटो : twitter
विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी के लिए कराना होगा पंजीकरण 
किसी भी विदेशी खिलाड़ी को बड़ी नीलामी में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा। अगर कोई विदेशी खिलाड़ी पंजीकरण नहीं कराता है तो वह अगले वर्ष की खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण के लिए अयोग्य होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed