फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'His attitude is like a lion', Navjot Sidhu praised MS Dhoni; said this about Virat Kohli

IPL 2025: 'उनका रवैया किसी शेर जैसा...', नवजोत सिद्धू ने धोनी और कोहली की तारीफ में पढ़े कसीदे; जानें क्या कहा

Tue, 25 Mar 2025 12:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Mar 2025 12:09 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 28 मार्च को मुकाबला खेला जाना है। यह मैच चेपॉक में ही खेला जाएगा। इस मैच से पहले सिद्धू ने धोनी और कोहली को लेकर बयान दिया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2025: 'His attitude is like a lion', Navjot Sidhu praised MS Dhoni; said this about Virat Kohli
नवजोत सिद्धू ने कोहली और धोनी पर बयान दिया - फोटो : ANI

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को मौजूदा दौर के आइकन के रूप में जाना जाता है। दोनों ने क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए काफी योगदान दिया है। दोनों ही 2008 से लेकर अब तक आईपीएल का हिस्सा हैं। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि ये दोनों दिग्गज संस्था किसी से कम नहीं हैं। सिद्धू ने कहा कि समकालीन खिलाड़ियों के फीके पड़ने के बाद भी कोहली और धोनी की प्रासंगिकता कम नहीं होगी।
विज्ञापन


Ashutosh Sharma: आशुतोष ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड इस भारतीय दिग्गज को किया समर्पित, वीडियो कॉल पर बात भी की
विज्ञापन

दरअसल, 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा, 'लोग कोहली और धोनी को आइकन कहते हैं, लेकिन मैं उन्हें संस्थाएं कहता हूं। विराट कोहली का नाम पीढ़ियों तक रहेगा। धोनी का नाम पीढ़ियों तक रहेगा। उन्हें लंबे समय तक दुनिया भर में अपने वर्चस्व को स्थापित करने और सभी प्रारूपों में खुद को ढालने के लिए जाना जायेगा। उनका रवैया किसी शेर जैसा है।'

IPL 2025: 'पहले कप्तान-खिलाड़ी का रिश्ता था, अब अच्छे दोस्त...', विराट को लेकर बोले धोनी, भोजपुरी पर भी की बात

सिद्धू ने कहा, 'इन दोनों ने अपने करिश्मे और आकर्षण से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। पूरी दुनिया में उन्हें रोल मॉडल माना जाता है। गली के बच्चे विराट कोहली बनना चाहते हैं। उनका प्रभाव इस तरह का है।' सिद्धू ने धोनी को खास खिलाड़ी करार देते हुए कहा, 'वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। वह साथी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरने में सफल रहे हैं। वह सामान्य खिलाड़ियों को विशेष बनाने में माहिर हैं।'

ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार
विज्ञापन

सिद्धू ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धोनी की स्टंपिंग का जिक्र करते हुए कहा, 'धोनी 43 साल के हैं, लेकिन आपने देखा होगा कि उन्होंने किस तरह से स्टंप किया। उन्होंने बिजली की गति से तेजी से गिल्लियां बिखेर दी थीं। मेरा कहने का मतलब यह है कि युवा खिलाड़ी भी इतनी फुर्ती नहीं दिखा सकते हैं। वह इस तरह से लोगों को प्रेरित करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed