{"_id":"67f8cc74112c8541e30d048a","slug":"ipl-2025-rcb-becomes-team-to-lose-most-matches-at-homeground-virat-kohli-first-player-to-hit-1000-boundaries-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: अपने घर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी आरसीबी, कोहली 1000 बाउंड्रीज लगाने वाले पहले खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: अपने घर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी आरसीबी, कोहली 1000 बाउंड्रीज लगाने वाले पहले खिलाड़ी
Fri, 11 Apr 2025 01:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:32 PM IST
सार
दिल्ली के खिलाफ कोहली ने 14 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 1000 बाउंड्रीज लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
अक्षर, कोहली और स्टार्क
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा दिया। यह आरसीबी की इस सीजन दूसरी हार रही। वहीं, अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी में बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरा मैच हारी है। अभी तक आरसीबी ने इस सत्र में पांच मैच खेले हैं और तीन में टीम को जीत मिली है। ये तीनों मैदान विपक्षी टीम के थे। वहीं, अपने घर में आरसीबी दोनों मैच हारी है। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लीग में अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। उन्होंने अब तक बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 45 मैच गंवाए हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। वहीं, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का नंबर आता है। कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 44 मैच गंवाए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली 1000 बाउंड्रीज लगाने वाले पहले खिलाड़ी
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 163 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 23 गेंद में 61 रन की ओपनिंग साझेदारी की। हालांकि, सॉल्ट रन आउट हो गए और साझेदारी टूट गई। इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। सॉल्ट ने 17 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाए। कोहली ने 14 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 1000 बाउंड्रीज लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उनके नाम फिलहाल आईपीएल में 1001 बाउंड्रीज हैं। इनमें 721 चौके और 280 छक्के शामिल हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज

- 1001 - विराट कोहली
- 920 - शिखर धवन
- 899 - डेविड वॉर्नर
- 885 - रोहित शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
स्टार्क ने एक ओवर में 25 रन खर्च किए, अक्षर रहे महंगे
दिल्ली के खिलाड़ियों ने भी कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम किए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे मिचेल स्टार्क के आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में 30 रन आए। इसमें से पांच रन अतिरिक्त के थे। यानी स्टार्क ने 25 रन लुटाए। यह पहली बार नहीं था जब आईपीएल में स्टार्क ने एक ओवर में इतने रन खर्च किए हों। इससे पहले 2024 में जब स्टार्क कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे, तब भी उन्होंने एक ओवर में 25 रन लुटाए थे। वहीं, दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने चार ओवर के स्पेल में 52 रन खर्च किए, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। यह अक्षर का आईपीएल में सबसे महंगा बॉलिंग स्पेल है। इस मामले में उन्होंने 2017 के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की। 2017 में कोलकाता के खिलाफ अक्षर ने चार ओवर में बिना विकेट लिए 52 रन खर्च किए थे।
अक्षर पटेल के आईपीएल में सबसे महंगे स्पेल

- 52/0 vs RCB (2025)
- 52/0 vs KKR (2017)
- 50/1 vs RCB (2015)
- 46/1 vs RCB (2016)
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
जेक फ्रेजर मैकगर्क का फॉर्म चिंता का विषय
ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली के ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क का प्रदर्शन भी इस सीजन खराब रहा है। पिछले साल तहलका मचाने वाला यह बल्लेबाज इस साल अब तक चार पारियों में 46 रन ही बना पाया है। इस दौरान उन्होंने 7, 0, 38, 1 रन की पारी खेली है। आईपीएल 2024 के बाद से जेक फ्रेजर मैकगर्क टी20 में 28 पारियां खेल चुके हैं। इस दौरान वह 22 बार पांच ओवर या इसके अंदर आउट हुए। यानी 78.5 प्रतिशत बार वह पांच ओवर के अंदर आउट हुए हैं। यह आंकड़े मैकगर्क के लिए परेशान करने वाले हैं। दिल्ली की टीम एक अच्छे ओपनर की तलाश लंबे समय से कर रहा है। धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी टूटने के बाद से यह टीम ओपनिंग में अच्छी साझेदारी के लिए जूझ रही है। टीम के पास फिलहाल फाफ डुप्लेसिस और मैकगर्क हैं। ऐसे में टीम मैकगर्क की जगह राहुल को ओपनिंग करने के लिए भेजने पर भी विचार कर सकती है।
आईपीएल 2024 के बाद टी20 में जेक मैकर्गक का प्रदर्शन

- पारियां खेलीं: 28
- पांचवें ओवर के अंदर आउट हुए: 22 बार
- प्रतिशत में: 78.5% बार