फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Sunil Gavaskar on captaincy difference between Rajat Patidar and Virat Kohli? Dinesh Karthik MI RCB

IPL 2025: गावस्कर ने बताया- रजत पाटीदार और विराट कोहली की कप्तानी में क्या है अंतर? दिनेश कार्तिक को भी सराहा

Tue, 08 Apr 2025 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Apr 2025 04:01 PM IST
सार

गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के खराब फॉर्म में चल रहे सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा से भी अपने शॉट चयन पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'रोहित जब पावरप्ले में आउट हो जाते हैं तो दुख होता है।'

विज्ञापन
IPL 2025: Sunil Gavaskar on captaincy difference between Rajat Patidar and Virat Kohli? Dinesh Karthik MI RCB
गावस्कर ने रजत, कोहली और कार्तिक को लेकर बयान दिया - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार मैचों में तीसरी जीत हासिल की। टीम छह अंक लेकर फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस सीजन बेंगलुरु ने अपना कप्तान बदला था और रजत पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब तक उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। रजत आईपीएल में ऐसे पहले कप्तान भी बन गए, जिन्होंने मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को एक ही सीजन में उसके घर में हराया हो। अब महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रजत की तारीफ की है। साथ ही उनके और कोहली के बीच कप्तानी के अंतर को भी बताया है।
विज्ञापन

'कप्तान के रूप में रजत ने अच्छा काम किया है'
गावस्कर ने कहा कि उनके सहज रवैए ने टीम को वर्षों की निराशा के बाद आखिरकार आईपीएल में सफलता की राह खोजने में मदद की है। गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, 'कप्तान के रूप में पाटीदार सहज नजर आते हैं। उनकी टीम ने 17 वर्षों में खिताब नहीं जीता है और अब उसके खिलाड़ी समझते हैं कि जीतने के लिए क्या करने की जरूरत है। एक सहज और संयमित कप्तान के साथ टीम के साथ जुड़े अन्य लोग भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने मेंटर दिनेश कार्तिक की तारीफ की
गावस्कर ने आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'रजत के पास कई सीनियर्स हैं जो हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैंं। उनके पास मजबूत सहयोगी स्टाफ है। आरसीबी के सहयोगी स्टाफ में दिनेश कार्तिक जैसा व्यक्ति है जिनके प्रभाव के बारे में लोग पर्याप्त बात नहीं करते हैं। कार्तिक उस तरह के इंसान हैं जो युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। उनका मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें इनपुट देते हैं। रजत भाग्यशाली हैं कि उन्हें एक ऐसी टीम मिली है जो सफलता के लिए भूखी है।'
विज्ञापन

'कोहली इस सत्र अलग मानसिकता से उतरे हैं'
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि विराट कोहली की लंबे शॉट खेलने की इच्छा ने उन्हें और भी बड़ा खतरा बना दिया है। उन्होंने कहा, 'कोहली इस सत्र अलग मानसिकता से उतरे हैं। वह शुरू से ही बड़े शॉट की कोशिश कर रहे हैं। पहले वह अपनी पारी में जमने के बाद इस तरह के शॉट खेलते थे, लेकिन अब वह पहली गेंद से जोखिम लेना चाहते हैं और इससे बहुत बड़ा अंतर आ रहा है।'

गावस्कर ने रोहित को दी खास सलाह
गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के खराब फॉर्म में चल रहे सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा से भी अपने शॉट चयन पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'रोहित जब पावरप्ले में आउट हो जाते हैं तो दुख होता है। फिर चाहे वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हों या भारत के लिए। मुझे लगता है कि उनके शॉट चयन में सुधार की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed