{"_id":"67d85960f8c96ddfcc003ef5","slug":"ipl-2025-virat-kohli-praises-rcbs-new-captain-rajat-patidar-also-talks-about-winning-the-ipl-title-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ में विराट कोहली ने पढ़े कसीदे, खिताब जीतने की उम्मीद भी जताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ में विराट कोहली ने पढ़े कसीदे, खिताब जीतने की उम्मीद भी जताई
Mon, 17 Mar 2025 10:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:50 PM IST
सार
आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से आरसीबी के लिये खेल रहे कोहली टीम का चेहरा रहे हैं। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कप्तानी भी की। पाटीदार को फाफ डु प्लेसी की जगह कप्तान बनाया गया। डु प्लेसी अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। आगामी सत्र के लिए सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को आरसीबी का अनबॉक्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम के नए कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि पाटीदार लंबे समय तक कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
कोहली ने की पाटीदार की तारीफ
आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से आरसीबी के लिये खेल रहे कोहली टीम का चेहरा रहे हैं। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कप्तानी भी की। पाटीदार को फाफ डु प्लेसी की जगह कप्तान बनाया गया। डु प्लेसी अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। कोहली ने कहा- पाटीदार लंबे समय तक आपका कप्तान रहने वाले है। वह अच्छे कप्तान साबित होंगे। उनके पास वह सब कुछ है जो सफल होने के लिए चाहिए।

पाटीदार के पास कप्तानी का अनुभव
आरसीबी ने पिछले महीने भारतीय बल्लेबाज को आरसीबी का नया कप्तान नियुक्त किया था। रजत पाटीदार शुरुआत से ही कप्तान बनने की दौड़ में शामिल थे। पाटीदार उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी ने आगाजी सीजन के लिए रिटेन किया था। पाटीदार के पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी करने का अनुभव है। 31 वर्षीय पाटीदार ने मध्य प्रदेश को अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन टीम को खिताबी मुकाबले में मुंबई से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाटीदार टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उनसे आगे अजिंक्य रहाणे थे जिन्होंने 10 मैचों में 61 के औसत और 186.08 के स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए थे।

आरसीबी के आठवें कप्तान
पाटीदार 2021 से आरसीबी से जुड़े हुए हैं और आरसीबी के आठवें कप्तान हैं। पाटीदार को आईपीएल 2021 सत्र के बाद रिलीज कर दिया गया था, लेकिन 2022 में वह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े थे। पाटीदार ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी और वह आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड बल्लेबाज थे जिन्होंने प्लेऑफ मैच में शतक लगाया था। पाटीदार ने 2024 सीजन में आरसीबी के लिए 15 मैच खेले और 395 रन बनाए जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।
आरसीबी पिछले सत्र में प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही थी और उसने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम का सफर एलिमिनेटर दौर में समाप्त हो गया था। आरसीबी ने 2025 सत्र के लिए पाटीदार, कोहली और यश दयाल को रिटेन किया था। टीम की कमान 2022 से फॉफ डुप्लेसिस संभाल रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने इस सीजन से पहले उनसे राहें जुदा कर ली थी। आरसीबी ने मेगा नीलामी से पहले डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया था। 40 वर्षीय डुप्लेसिस इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान पाटीदार ने अपनी टीम के शीर्ष खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा- विराट भाई, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे लीजैंड ने आरसीबी के लिए खेला है। मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं। मुझे शुरू ही से यह टीम पसंद है और मुझे खुशी है कि टी20 क्रिकेट की इतनी बड़ी टीम की कप्तानी का मौका मिला।

आरसीबी ने अब तक नहीं जीता खिताब
आरसीबी उन टीमों में शामिल है जिसने अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है और आखिरी बार उसने खिताबी मुकाबला 2016 में खेला था। आरसीबी पिछले पांच सत्र में से चार बार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम पिछले सीजन खराब शुरुआत के बाद वापसी करने में सफल रही थी। टीम ने अपने आखिरी छह लीग चरण के मैच जीते थे और शीर्ष-4 में पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर में उसे हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने कभी आईपीएल नहीं जीता लेकिन कोहली आशावान हैं। उन्होंने कहा- हर सत्र की तरह रोमांच और खुशी है। मैं 18 साल से खेल रहा हूं और आरसीबी से प्यार है। हमारे पास बेहतरीन टीम है और मैं काफी रोमांचित हूं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, इस घातक ऑलराउंडर के टीम से जुड़ने में होगी देरी