DC vs MI: रोहित शर्मा का 'माइंड गेम', कुलदीप और राहुल के साथ किया प्रैंक; बेकार गया दिल्ली कैपिटल्स का डीआरएस
Rohit Sharma Fool Delhi Capitals Into Wasting a DRS Review: रोहित शर्मा ने अपनी चतुराई से कुलदीप यादव और केएल राहुल को गलत डीआरएस लेने के लिए उकसाया, जो पूरी तरह उनकी सोची-समझी चाल थी। रिप्ले में सच्चाई सामने आते ही दिल्ली का रिव्यू बेकार हो गया।
विस्तार
आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में एक दिलचस्प और चर्चा में रहने वाला वाकया सामने आया, जिसमें रोहित शर्मा की चतुराई ने सबका ध्यान खींच लिया। मुंबई की पारी के दौरान, नौवें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर रोहित शर्मा स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए। गेंद विकेटकीपर केएल राहुल के पास गई और जोरदार अपील हुई। इस दौरान रोहित शर्मा क्रीज छोड़कर कुछ कदम चलते हुए वापस लौटे। उनके इस व्यवहार से कुलदीप, राहुल और कप्तान अक्षर पटेल को लगा कि शायद बल्ले का किनारा लगा है। इसी शक में दिल्ली कैपिटल्स ने डीआरएस लेने का फैसला कर लिया। लेकिन जैसे ही रिव्यू लिया गया, कैमरा रोहित पर गया और वह हंसते हुए नजर आए। रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद बल्ले से दूर थी और कोई एज नहीं लगा था। इस तरह दिल्ली ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया और रोहित की चाल सफल रही।
Kuldeep Yadav’s ball hit Rohit Sharma’s pad, KL Rahul caught it behind. Rohit then pretended to walk off like he was out, which made Kuldeep and Axar Patel go for a review and they ended up wasting it.🤣🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 4, 2026
The Shana for a reason.🫡 pic.twitter.com/DsmqJikCBZ
Rohit Sharma completely fooled Kuldeep Yadav, Axar Patel, and KL Rahul.🤣❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 4, 2026
That’s why Rohit Sharma is called one of the smartest cricketing minds. When the ball missed his bat and KL Rahul took the catch behind, Rohit acted like there was an edge. He tricked Axar Patel and… pic.twitter.com/CbltIvdWM7
इस मौके पर कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने रोहित की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोहित ने जानबूझकर कुछ कदम चलकर दिल्ली के खिलाड़ियों को भ्रमित किया, जो शानदार गेम अवेयरनेस का उदाहरण है। जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पॉमी ने भी कहा कि रोहित पहले ही समझ चुके थे कि दिल्ली रिव्यू लेगी, और इसलिए वह हंस रहे थे क्योंकि उनका प्लान काम कर गया।
मिड-इनिंग्स में रोहित शर्मा ने इस घटना पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं कुलदीप को अच्छी तरह जानता हूं। उसे 50-50 मौके पर डीआरएस लेना पसंद है। इसलिए मैंने थोड़ा सा ट्राई किया और किस्मत आजमाई। मैं बस थोड़ा चलने लगा ताकि उसे लगे कि एज लगा है। अच्छा हुआ कि ये हमारे पक्ष में गया।' उन्होंने आगे यह भी माना कि वह लंबी पारी खेलना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए।
Mind games, ft. Rohit Sharma and Kuldeep Yadav 😉
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
🎥 Hear Rohit's take on the eventful DRS call involving the duo 😄#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvMI | @ImRo45 | @imkuldeep18 | @DelhiCapitals | @mipaltan pic.twitter.com/vUw7eAZhwX
समीर रिजवी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने समीर रिजवी के 90 रन की पारी के दम पर 18.1 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर अपने नाम किया। समीर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्रभाव छोड़ा।