सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 DC VS MI: Rohit Sharma has Most sixes vs an opponent in IPL stats and records

IPL 2026: रोहित दिल्ली के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, चौथी बार आईपीएल में अक्षर के बने शिकार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।

IPL 2026 DC VS MI: Rohit Sharma has Most sixes vs an opponent in IPL stats and records
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। स्टार बल्लेबाज ने इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, आईपीएल 2026 का आठवां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया। हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई की अगुवाई कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की कप्तानी पारी खेली। इसी के साथ मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए।
Trending Videos

IPL 2026 DC VS MI: Rohit Sharma has Most sixes vs an opponent in IPL stats and records
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
हिटमैन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इस मैच में मुंबई के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा ने 26 गेंदों का सामना किया और पांच चौके व एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। एक छक्का लगाते ही हिटमैन किसी एक टीम के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल इतिहास में दिल्ली के खिलाफ रोहित के नाम 51 छक्के दर्ज हो गए हैं। वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर के दौरान 61 छक्के ठोके। वहीं, केकेआर के खिलाफ उन्होंने 54 छक्के लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 DC VS MI: Rohit Sharma has Most sixes vs an opponent in IPL stats and records
रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : IPL/BCCI
किसी एक टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, धोनी के नाम आरसीबी के खिलाफ कुल 50 छक्के दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली के नाम सीएसके के खिलाफ कुल 48 छक्के दर्ज हैं। रविवार को आरसीबी का सामना सीएसके से होगा, उम्मीद है कि कोहली अपने इस रिकॉर्ड में सुधार करेंगे।

IPL 2026 DC VS MI: Rohit Sharma has Most sixes vs an opponent in IPL stats and records
अक्षर-रोहित - फोटो : ANI
रोहित VS अक्षर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 134.61 का रहा। उन्हें अक्षर पटेल ने नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। आईपीएल में रोहित और अक्षर का आमना-सामना 11 पारियों में हुआ है, जिसमें अनुभवी स्पिनर और दिल्ली के कप्तान अक्षर ने रोहित को चार बार पवेलियन की राह दिखाई है। वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज उनके खिलाफ 67 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed