फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Fans phone turns off after Rohit Sharma agrees to selfie Video goes viral

IPL Video: सेल्फी के लिए रुके रोहित शर्मा, महिला प्रशंसक का फोन हुआ बंद... फिर जो हुआ, उसने सबको हंसा दिया

Sat, 09 May 2026 05:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 09 May 2026 05:45 PM IST
सार

रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने पहुंची एक महिला प्रशंसक का फोन अचानक बंद हो गया, जिससे कुछ देर के लिए मजेदार स्थिति बन गई। आखिरकार फोटो क्लिक होते ही प्रशंसक खुशी से झूम उठी और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
IPL 2026: Fans phone turns off after Rohit Sharma agrees to selfie Video goes viral
महिला प्रशंसक के साथ सेल्फी लेते रोहित शर्मा - फोटो : Mumbai Indians (X-videograb)

विस्तार

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टीम बस की ओर जाते समय एक महिला प्रशंसक ने उनसे सेल्फी की गुजारिश की, लेकिन फोटो लेने से ठीक पहले उनका फोन बंद हो गया। कुछ सेकंड के इस अजीब लेकिन दिलचस्प पल में रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था, वहीं सेल्फी मिलते ही प्रशंसक खुशी से चीखने लगी।
विज्ञापन

IPL 2026: Fans phone turns off after Rohit Sharma agrees to selfie Video goes viral
महिला प्रशंसक के साथ सेल्फी लेते रोहित शर्मा - फोटो : Mumbai Indians (X-videograb)
क्या है पूरा मामला?
मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान के बाहर अपने प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गए। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज के साथ एक फैन का मजेदार वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मुंबई की टीम बस की ओर बढ़ रहे रोहित को एक महिला फैन ने सेल्फी के लिए रोक लिया। रोहित ने भी हमेशा की तरह फैन को निराश नहीं किया और फोटो के लिए रुक गए। लेकिन तभी माहौल थोड़ा अजीब और मजेदार बन गया। जैसे ही फैन सेल्फी लेने लगी, उसका फोन अचानक बंद हो गया। इस दौरान टीम बस रवाना होने के लिए तैयार थी और रोहित शर्मा जल्दी से बस में लौटना चाहते थे। हालांकि, फैन ने उनसे कुछ सेकंड और रुकने की गुजारिश की। रोहित इस देरी से ज्यादा खुश नजर नहीं आए, लेकिन उन्होंने धैर्य दिखाया और आखिरकार दोबारा फोन ऑन होने के बाद सेल्फी क्लिक करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

IPL 2026: Fans phone turns off after Rohit Sharma agrees to selfie Video goes viral
महिला प्रशंसक के साथ सेल्फी लेते रोहित शर्मा - फोटो : Mumbai Indians (X-videograb)
सेल्फी मिलते ही खुशी से चीखने लगी प्रशंसक
जैसे ही फोटो क्लिक हुई, महिला प्रशंसक खुशी से जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उनेके एक्साइटमेंट को देखकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत फैन को साइड किया और रोहित शर्मा अपनी टीम बस की ओर बढ़ गए।

IPL 2026: Fans phone turns off after Rohit Sharma agrees to selfie Video goes viral
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
मैदान पर भी रोहित का जलवा जारी
ऑफ फील्ड इस मजेदार पल के अलावा रोहित शर्मा हाल ही में मैदान पर भी शानदार फॉर्म में लौटे हैं। चोट से वापसी करते हुए उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने शानदार 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और मुंबई इंडियंस को छह विकेट से जीत दिलाई। सीजन के अहम मोड़ पर रोहित की फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बल्लेबाजी के अलावा उनकी अनुभवी लीडरशिप भी टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए लगातार मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed